गर्म तेल से जली जन्नत जुबैर, चोट लगने के बाद सेट पर दिखाया ऐसा जज्बा, तारीफ करने पर मजबूर हुए साथी

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शूटिंग के दौरान जन्नत जुबैर के हाथ पर कुकिंग टास्क में गर्म तेल गिर गया. जिससे उन्हें हल्की चोट आई. तुरंत फर्स्ट एड के बाद उन्होंने शूटिंग जारी रखी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गर्म तेल से जली जन्नत, चोट लगने के बाद सेट पर दिखाया ऐसा जेस्चर

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने बचपन से ही एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया देखी है. वो इस दुनिया में रच बस चुकी हैं. और, ये भी खूब जानती हैं कि यहां नाम और काम आसानी से मिलता है तो आसानी से ही हाथ से निकल भी जाता है. इसलिए शायद वो दर्द और तकलीफ में भी शूटिंग करने में पीछे नहीं रहती हैं. इसकी एक मिसाल है लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3. इस शो में कुकिंग टास्क के दौरान जन्नत जुबेर के साथ एक हादसा हो गया. उसके बाद जन्नत ने जो किया वो यकीनन एक नई मिसाल बन गया.

ये भी पढ़ें: 'ब्राउन' में सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी करिश्मा कपूर, फैंस में है खलबली

कुकिंग टास्क के दौरान हुआ हादसा

शो में ये हादसा उस वक्त हुआ जब जन्नत शो के लिए एक डिश तैयार कर रही थीं. शूटिंग के दौरान अचानक गर्म तेल उछलकर उनके हाथ पर गिर गया. सेट पर मौजूद टीम तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंची और उन्हें फर्स्ट एड दिया गया. राहत की बात ये रही कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी. कुछ देर आराम और इलाज के बाद जन्नत ने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी. सेट पर मौजूद लोगों ने भी उनकी हिम्मत और काम के लिए डेडिकेशन की तारीफ की. जैसे ही इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर आई. फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की. उनके कलीग्स ने इस बात की तारीफ भी की और कहा कि जन्नत ने जिस तरह दर्द के बावजूद शूटिंग जारी रखी. वह काफी मोटिवेशनल है.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

‘लाफ्टर शेफ्स' में कुकिंग के साथ कॉमेडी और भागदौड़ भी देखने को मिलती है. ऐसे में कई बार कंटेस्टेंट्स को छोटे-मोटे हादसों का सामना करना पड़ जाता है. इससे पहले एक्ट्रेस रीम शेख भी शो की शूटिंग के दौरान घायल हो चुकी हैं. उनके चेहरे पर गर्म तेल के छींटे पड़ गए थे. रीम ने बाद में सोशल मीडिया पर पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया था. जिन्होंने तुरंत उनकी मदद की थी. अब जन्नत के साथ हुई घटना ने भी एक बार फिर दिखाया कि इस शो में कुकिंग टास्क जितने मजेदार दिखते हैं. उतने आसान नहीं होते.

Featured Video Of The Day
ईरान पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले, बंदरा अब्बास और केशम द्वीप पर मिसाइल की बरसात
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Jannat Zubair