जन्नत एक्ट्रेस का है रॉयल कनेक्शन, इमरान हाशमी के साथ किया डेब्यू फिर भी नहीं बना पाई पहचान, अब देखकर कहेंगे- क्रश तो बिल्कुल...

इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत में भोली-भाली प्यारी सी लड़की का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान तो आपको याद ही होंगी. पर इतने सालों में अगर आप उन्हें देखेंगे तो शायद पहली नजर में पहचान नहीं पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान की देखें लेटेस्ट तस्वीरें
नई दिल्ली:

Jannat Actress Sonal Chauhan Latest Pics: साल 2008 में आई फिल्म जन्नत तो आपको याद होगी, जिसमें इमरान हाशमी ने एक क्रिकेट सट्टा किंग का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सोनल चौहान नजर आई थीं. अपनी प्यारी सी मुस्कान और मासूम चेहरे से उन्होंने पहली ही फिल्म से लोगों के दिल में जगह बना ली थी. लेकिन एक्ट्रेस का फिल्मी करियर इतना सफल नहीं रहा. ऐसे में जन्नत रिलीज होने के इतने सालों बाद अब सोनल क्या करती हैं और कैसी दिखती हैं आइए हम आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीर.

सोनल चौहान भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जिनके लिए वो अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है.

16 मई 1985 को यूपी में जन्मी सोनल चौहान एक राजपूत रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, उनके पिता पुलिस में हैं. वहीं उनका बड़ा भाई और दो बहने भी हैं. सोनल ने बातौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की और 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब भी अपने नाम किया. 

Advertisement

सोनल चौहान अपनी खूबसूरती और अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, सोनल ने पहले कुछ समय के लिए नील नितिन मुकेश को डेट किया, इसके बाद उनका नाम विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जुड़ चुका है.

Advertisement

 कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सोनल चौहान सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ भी कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में रही हैं और भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी के साथ भी उनके रिलेशन की खबर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- इन 10 तस्वीरों को देख फिर हो जाएगा मीना कुमारी से प्यार

Featured Video Of The Day
PM मोदी के 'परीक्षा सुधार प्‍लान' से लेकर बिहार में हंगामा तक, देखिए हर बड़ी खबर
Topics mentioned in this article
Sonal Chauhan
Emraan Hashmi
Jannat
Jannat Full Movie
Jannat Movie