जन्माष्टमी पर दही हांडी पर खूब बजता है 14 साल पुराना गाना, मीका सिंह की आवाज कर देती है गोविंदा के गाने पर डांस करने पर मजबूर 

जन्माष्टमी पर दही हांडी में बजने वाला 14 साल पुराना आज भी है मटकी फोड़ कॉम्पिटिशन की जान. गोविंदा के जयकारों से गूंज उठता है हर कार्यक्रम.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जन्माष्टमी पर दही हांडी में खूब बजता है मीका सिंह का गाना
नई दिल्ली:

4 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का जश्न मनाया जाएगा. देश के कई मंदिरों में इस दिन पूजा होगी, वहीं इस खास मौके पर दही हांडी कहें या मटकी फोड़ने का कार्यक्रम होगा. जबकि आला रे आला गोविंदा आला की गूंज भी सुनाई देगी. जबकि डीजे और म्यूजिक की बात करें तो एक गाना आपको दही हांडी के इवेंट में जरुर सुनने को मिलेगा, जो है गो गो गो गोविंदा. इस गाने को मीका सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से पिरोया था. वहीं सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा के डांस ने चार चांद लगाए थे, जो दही हांडी पर थिरकने पर मजबूर कर देता है. 

दही हांडी का गाना

यह गाना ओह माय गॉड फिल्म का है, जो 2012 में रिलीज हुई थी. इसमें दही हांडी के उत्सव को जोर शोर से दिखाया गया था. वहीं गाने में सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा ने स्पेशल कैमियो किया था. यह गाना आज भी दही हांडी सेलिब्रेशन में सुनने को मिल जाता है. गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया था. जबकि मीका सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया था. 

ये भी पढ़ें- क्रिसमस 2026 में 8 पार्ट में 581 अरब कमाने वाली फिल्म पर बनी सीरीज, मेकर्स ने शेयर किया ट्रेलर, फैंस बोले- 20 बार देखेंगे

Advertisement

गो गो गोविंदा के बोल

गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदाअट्के मटके झट्के मारे हैं
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चांद तारे हैं हम अट्के मटके झटके मारे हैं
तू आज शोला तो हम भी फुहारे हैं
तू आसमान पे है तो चांद तारे हैं हम चाहे दम निकले ये दम
है कसम तेरी कसम
तुझे आज छोड़ेंगे ना हम  
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा
गो गो गो गोविंदा

कृष्ण की है ओह मायगॉड की कहानी

ओह माय गॉड की कहानी कांजी लालजी मेहता (परेश रावल) की है, जो मुंबई के चोर बाजार में हिंदू मूर्तियों और पुरानी चीजें बेचने वाला एक दुकानदार है. लेकिन वह नास्तिक है और धर्म-कर्म का मजाक उड़ाता रहता है. एक दिन भूकंप आता है और सिर्फ उसकी दुकान पूरी तरह बर्बाद हो जाती है. जब वह बीमा कंपनी से क्लेम मांगता है, तो कंपनी मना कर देती है क्योंकि नुकसान “Act of God” की कैटेगरी में आता है. इस पर गुस्से में कांजी भगवान के खिलाफ कोर्ट में केस दायर कर देता है. कोई वकील केस नहीं लेता, लेकिन एक गरीब मुस्लिम वकील हनीफ कुरैशी (ओम पुरी) उसकी मदद करता है. कोर्ट में धार्मिक गुरुओं (बाबाओं) को भगवान के प्रतिनिधि के रूप में तलब किया जाता है. कांजी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसके बाद रहस्यमयी युवक कृष्ण वासुदेव यादव (अक्षय कुमार) उसकी मदद करने लगता है. आखिर में कांजी को पता चलता है कि यह युवक खुद भगवान कृष्ण हैं.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म का चमत्कार, मंगल-बुध को बढ़ी कमाई, 27वें दिन 60 करोड़ पार

Featured Video Of The Day
'2kg सोना, 6.5kg चांदी, 5 करोड़ की प्रॉपर्टी...', तिरुमाला मंदिर के डिप्टी EO के ठिकानों पर छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति
Topics mentioned in this article
Janamashtami
Dahi Handi
Bollywood
Hindi Song