राम चरण को देख बेकाबू हुआ फैन, दौड़कर पहुंचा जाह्नवी कपूर के बेहद करीब, घबराईं एक्ट्रेस- VIDEO वायरल

पेड्डी के प्रमोशनल इवेंट में राम चरण से मिलने के लिए एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच पर पहुंच गया, जिससे जाह्नवी कपूर असहज नजर आईं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल

तेलुगु फिल्म पेड्डी के प्रमोशन के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. विजयवाड़ा में आयोजित फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में अभिनेता राम चरण, जाह्नवी कपूर और निर्देशक बुच्ची बाबू सना मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान एक उत्साहित फैन अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर राम चरण से मिलने के लिए मंच की ओर दौड़ पड़ा. इस दौरान वह जाह्नवी कपूर के भी काफी करीब पहुंच गया, जिससे अभिनेत्री असहज नजर आईं. मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और राम चरण के निजी बॉडीगार्ड केविन कुंटा ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सिक्योरिटी तोड़ स्टेज तक पहुंचा फैन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन, जिसका हेयरस्टाइल भी राम चरण जैसा था, अभिनेता से मिलने के लिए तेजी से मंच की ओर दौड़ता है. वह राम चरण के काफी करीब पहुंच जाता है, लेकिन इससे पहले कि वह उनसे मिल पाता, सुरक्षा कर्मी उसे रोक लेते हैं. इसी दौरान राम चरण के निजी बॉडीगार्ड और एमएमए फाइटर केविन कुंटा तुरंत हरकत में आते हैं और फैन को नियंत्रित कर लेते हैं.

इस अफरा-तफरी के बीच जाह्नवी कपूर थोड़ी घबराई हुई और असहज दिखाई देती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक बढ़ी भीड़ और सुरक्षा हलचल के कारण वह पीछे हटती नजर आती हैं.

बाद में फैन को मिला राम चरण से मिलने का मौका

घटना के कुछ समय बाद एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उसी फैन को नियंत्रित माहौल में राम चरण से मिलने की अनुमति दी गई. अभिनेता से मिलते ही फैन भावुक हो गया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. राम चरण ने भी शांत और विनम्र अंदाज में उससे मुलाकात की. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पूरे मामले में सुरक्षा टीम की सराहना की. 

Advertisement

बॉडीगार्ड केविन पहले भी बटोर चुके हैं सुर्खियां

राम चरण के निजी बॉडीगार्ड केविन कुंटा अक्सर अभिनेता के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं. हाल ही में एक प्रमोशनल इंटरव्यू में राम चरण ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि लोगों ने केविन को भी स्टार बना दिया है. उन्होंने हंसते हुए कहा था कि अब वह उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं देते क्योंकि लोग उन्हें रिश्वत देकर उनके बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: काला हिरण विवाद: सलमान खान के लीगल नोटिस पर भड़के अमित जानी, बोले- 'अब उसे कोर्ट में जवाब दूंगा'

Advertisement

बता दें कि पेड्डी का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है. फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह स्पोर्ट्स ड्रामा 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जबकि इसके पेड प्रीमियर 3 जून को आयोजित किए जाएंगे.


 

Featured Video Of The Day
TMC नेताओं पर हमले के खिलाफ Kolkata में ममता बनर्जी का धरना | Breaking News
Topics mentioned in this article