भाई अर्जुन कपूर की ट्रोलिंग देख परेशान हो जाती हैं जान्हवी कपूर, अब सोशल मीडिया पर यूजर्स को दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग आज के दौर की कड़वी सच्चाई बन चुकी है. कई सितारे इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कभी-कभी यह मजाक और आलोचना की सीमा पार कर सीधे बुलीइंग में बदल जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अर्जुन कपूर को ट्रोल करने पर बोलीं जान्हवी कपूर

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग आज के दौर की कड़वी सच्चाई बन चुकी है. कई सितारे इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कभी-कभी यह मजाक और आलोचना की सीमा पार कर सीधे बुलीइंग में बदल जाती है. हाल ही में जान्हवी कपूर ने खुलकर बताया कि ऑनलाइन नेगेटिविटी उन्हें कितना प्रभावित करती है, खासकर तब जब निशाना उनके भाई अर्जुन कपूर को बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि आलोचना ठीक है, लेकिन किसी को परेशान करना या अपमानित करना बिल्कुल भी सही नहीं है.

भाई को लेकर ज्यादा तकलीफ

जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में कहा कि कई बार लोग गलत समझ लेते हैं, जो दुख देता है. लेकिन जब बात सीधे बुलीइंग और हैरेसमेंट तक पहुंच जाती है, तब यह ज्यादा परेशान करती है. उन्होंने माना कि अर्जुन कपूर को कई बार सोशल मीडिया पर बेवजह ट्रोल किया जाता है, जो उन्हें अच्छा नहीं लगता. उनके मुताबिक, ऐसी हरकतों का कोई बहाना नहीं हो सकता. जाह्नवी का कहना है कि नकारात्मकता से बचने का सबसे सही तरीका है उससे दूरी बना लेना और उसे दिल पर न लेना.

‘हम सिर्फ क्लिकबेट का जरिया हैं'

जाह्नवी का मानना है कि सोशल मीडिया पर बहुत सारा कंटेंट सिर्फ व्यूज और वायरल होने के लिए बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि कई बार सितारों का नाम सिर्फ इसलिए इस्तेमाल किया जाता है ताकि पोस्ट को ज्यादा ध्यान मिले. जान्हवी ने कहा कि, “लोग अपना काम कर रहे हैं, सब घर चलाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में आपको बहुत ज्यादा भावुक होने की जरूरत नहीं है.” उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप हर बात को दिल से लगाएंगे, तो खुद ही परेशान होंगे. इसलिए जरूरी है कि चीजों को ज्यादा गहराई से न लें.

मां श्रीदेवी के जाने के बाद बदला नजरिया

जाह्नवी ने यह भी स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती तीन-चार सालों में वह काफी असुरक्षित महसूस करती थीं. उनकी मां, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद वह अंदर से टूट गई थीं. उन्होंने बताया कि सजने-संवरने और काम को लेकर जो उत्साह था, वह कुछ समय के लिए खत्म हो गया था. हालांकि अब वह खुद को ज्यादा मजबूत महसूस करती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही फिल्म पेड्डी में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ राम चरण मुख्य भूमिका में होंगे. यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर ने हर रोल में छोड़ी छाप, ये 8 किरदार करते हैं साबित क्यों वो हैं बॉलीवुड की असली क्वीन

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर भारत सरकार का बड़ा बयान | Breaking News | Iran War News