Jana Neta Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नायकन, जानें कैसी है थलापति विजय की आखिरी फिल्म

Jana Neta Movie Review: विजय के करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.   

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jana Nayagan Movie Review in hindi विजय की जन नायकन का रिव्यू हिंदी में
नई दिल्ली:

Jana Nayagan Movie Review In Hindi:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार विजय की मचअवेटेड फिल्म जन नायकन 23 जुलाई 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जनवरी 2026 से लगातार पोस्टपोन हो रही फिल्म को थियेटरों में जगह मिल गई है. एच. विनोथ द्वारा निर्देशित जन नायकन में बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी नजर आ रहे हैं. फिल्म रिलीज से पहले से चर्चा में बनी हुई है क्योंकि यह विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है, जिसके चलते फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले विजय के फैंस जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि फैंस रिव्यू से हटकर फिल्म कैसी है आइए आपको बताते हैं. 

थलापति की धांसू एंट्री 

फिल्म की शुरूआत में ही थलापति विजय की धांसू एंट्री देखने को मिलती है. जेल के अंदर उनका 10 मिनट का फाइट सीन है, जो विजय के फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं है. उनके अलावा बॉबी देओल की विलेन के रोल में एक्शन वाली एंट्री भी देखने लायक है. फिल्म के पहले 25 मिनट में जोरदार एक्शन और सिर्फ एक्शन देखने को मिल रहा है. जिससे देखकर कह सके हैं कि ये फुल मसाला फिल्म है और थलापति का आखिरी डांस फैंस के लिए गिफ्ट से कम नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Jana Nayagan News Live Updates: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन का FDFS रिव्यू, बॉबी देओल भी छाए

जन नायकन की कहानी

फिल्म की कहानी विजय के जेल से बाहर आने से शुरू होती है. लेकिन कुछ ऐसा होता है कि उस पर उसकी मदद करने वाले जेलर की बेटी की जिम्मेदारी आ जाती है. जिसकी जान खतरे में होती है. वहीं दूरी तरफ इंडियन नेवी पर अटैक होता है, जिसे इसे बॉबी देओल अंजाम देते हैं. जन नायकन में एक टेडी बीयर टॉयन भी है, जिसके इर्द गिर्द कहानी घूमती रहती है. फिल्म में ममता बैजू ने थलापति की बेटी का रोल निभाया है. लेकिन कुछ ऐसा होता है कि ममता बैजू की जान खतरे में आ जाती है. थलपति विजय की एक बैक स्टोरी भी है. फिल्म में भी विजय के किरदार का नाम थलापति है. पूजा हेगड़े और विजय का लव एंगल है.

Advertisement

जन नायकन का डायरेक्शन

फिल्म का हर सीन विजय को समर्पित है. शुरूआत से लेकर अंत तक फिल्म में विजय ही विजय नजर आते हैं. उनका एक्शन अवतार से लेकर डांस दिखाया गया है, जो थलापति के फैंस के लिए ट्रीट है. प्रकाश राज को भ्रष्ट नेता के रोल में दिखाया गया है. जन नायगन में जन आंदोलन, नकली शराब से मौतें, भ्रष्टाचार, आतंकी हमले और पाकिस्तान का जिक्र किया गया है और मुद्दों को उठाया गया है. विजय की आखिरी फिल्म में कोई टॉपिक नहीं छोड़ा गया है. एआई वर्सेज ह्यूमन वॉर भी है, जिसमें रोबोट आर्मी से फाइट करते हैं. ड्रोन भी दिखाए गए हैं. 

कहानी भूल जाइए, सब कुछ भूलकर सिर्फ थलापति के लिए फिल्म देखिए.

रेटिंग- 2.5 स्टार

ये भी पढ़ें- पंचायत को टक्कर देने वाली TVF की वो सीरीज, 29 दिन से प्राइव वीडियो टॉप 10 पर है राज, 5 एपिसोड में दिखा गांव

Advertisement
Featured Video Of The Day
छात्रों की जमकर तारीफ की, सरकार को दिया ये मैसेज... सोनम वांगचुक का वीडियो संदेश
Topics mentioned in this article
Jana Nayagan
Jana Nayagan Review
Bollywood
Thalapathy Vijay