रिलीज के पहले ही लीक हुई विजय की जन नायकन, भड़के साउथ के सितारे, विजय देवरकोंडा बोले- मुझे बहुत गुस्सा आ रहा 

'जय नायकन' के लीक पर विजय देवरकोंडा ने नाराजगी जताई और चिरंजीवी, कमल हासन, और रजनीकांत के बाद फिल्म को अपना पूरा समर्थन दिया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विजय देवरकोंडा का जन नायकन के लीक होने पर आया गुस्सा
नई दिल्ली:

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की सबसे चर्चित और अंतिम तमिल फिल्म 'जय नायकन' लीक के खिलाफ पूरा साउथ सिनेमा एकजुट हो गया है. फिल्म के रिलीज से पहले ही लीक हो जाने को लेकर सभी का गुस्सा फूट रहा है. चिरंजीवी, कमल हासन, और रजनीकांत के बाद अब विजय देवरकोंडा ने गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने अपने साथ हुई घटना का भी जिक्र किया है. विजय देवरकोंडा की फिल्म 'डियर कॉमरेड' भी रिलीज के एक बाद सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी. इससे फिल्म के कनेक्शन पर बड़ा प्रभाव पड़ा था. अब उन्होंने थलपति विजय की फिल्म जय नायकन के लीक होने पर दुख और गुस्सा दोनों जाहिर किया है. 

विजय देवरकोंडा को आया गुस्सा

अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जय नायकन के लीक से मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है. अपने करियर की शुरुआत में ही मैंने इस तरह की घटना का दर्द और दुख झेला है. ऐसा लगता है जैसे आप निशाने पर हैं, उम्मीदें खत्म हो गई हैं. यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, बल्कि मेरे साथ काम करने वाले कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और कई अन्य लोगों के सपने भी दांव पर लगे हैं."

ये भी पढे़ं- समय रैना के एपिसोड के बाद अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं

फिल्म लीक करने वालों के लिए लिखा कड़ा मैसेज

अभिनेता ने उन लोगों के पहचान करने पर भी जोर दिया, जो फिल्मों को लीक करने का काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर उन्हें रोका नहीं गया तो वे सिनेमा को नुकसान पहुंचाते रहेंगे. उन्होंने आगे लिखा, "इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए और इसके पीछे के लोगों की पहचान की जानी चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है. यह हमें बार-बार याद दिलाता है कि लोग कितने असंवेदनशील हो सकते हैं और कुछ लोग बिना सोचे-समझे दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं. मैं फिल्म की पूरी टीम के प्रति अपनी संवेदना और बिना शर्त समर्थन व्यक्त करता हूं."

Advertisement

बता दें कि विजय देवरकोंडा की फिल्म डियर कॉमरेड भी पाइरेसी का शिकार हो गई थी. फिल्म को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया, जिससे फिल्म का सारा सस्पेंस खुल गया. इससे अभिनेता बहुत दुखी हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख भी व्यक्त किया. 

ये भी पढे़ं- Dacoit Box Office Collection Day 1: जहां ओपनिंग डे पर फेल हुई धुरंधर 2, वहीं बंपर ओपनिंग करके बादशाह बनीं डकैत, पहले दिन कमाए इतने

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran US Peacetalks In Pakistan: Ceasefire में चीन-पाक भूमिका पर क्या बोले PAK पैनेलिस्ट? | War News
Topics mentioned in this article