Jailer 2 Review In Hindi: जेलर 2 सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज हो गई है, जिसकी पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही थी. फिल्म का पिछले दिनों ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें 10 बड़े सुपरस्टार्स का कैमियो देखने को मिला था. वहीं इस लिस्ट में ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति, विनायकन, वसंथ रवि, पूर्णा, राजेश माधवन और नोरा फतेही का नाम शामिल है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 'जेलर 2 साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है, जिसमें एक बार फिर रजनीकांत रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपराधी नेटवर्क और अपने परिवार को मिल रही धमकियों से जुड़े एक नए खतरनाक संघर्ष में उलझ जाते हैं. आइए आपको फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर बताते हैं कैसी है रजनीकांत की जेलर 2.
जेलर 2 की कहानी
जेलर 2 की शुरुआत वहीं से होती है जहां कहानी को पहले छोड़ा गया था. टाइगर मुत्तुवेल पांडियन सुपर मार्केट में सुपरवाइजर का काम कर रहा है और शांति से जिंदगी गुजार रहा है. लेकिन गैंगस्टर्स को छह हजार करोड़ रुपये की मूर्तियों की तलाश है. यही नहीं दिलीप को वर्मन की मौत का बदला भी लेना है. इस तरह कहानी चलती है. रजनीकांत की एंट्री को काफी सिम्पल रखा गया है. लेकिन उनका जेलर अवतार झन्नाटेदार है और मजेदार भी. फिल्म का पहला हाफ खूब कॉमेडी वाला है. हंसा-हंसाकर पेट में दर्द कर देता है. लेकिन दूसरा हाफ ढेर सारे एक्शन के साथ काफी धीमा हो जाता है. इमोशनल सीन काफी खींचे हुए लगते हैं. एक समय पर आकर फिल्म ठहर सी जाती है. कुल मिलाकर कहानी बहुत मामूली है और रजनीकांत का कद बहुत ऊंचा.
फिल्म के डायरेक्टर नेलसन दिलीपकुमार ने तन-मन-धन से इस फिल्म को सिर्फ रजनीकांत के लिए बनाया है. हां एक और बात, इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ही कमाल है. रजनीकांत के स्वैग के साथ परफेक्ट बैठता है.
जेलर 2 में एक्टिंग
रजनीकांत वो कलाकार हैं जो फिल्म से बड़े हैं. ये फिल्म पूरी तरह से उनके स्टारडम को दिखाने के लिए बनाई गई है. पहले सीन से ही समां बंध जाता है. फिर जो रजनीकांत के फैन हैं उनके लिए ये फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है. फिल्म में विलेन के तौर पर सुराज वैन्यारामुड का रोल काबिलेतारीफ है. लेकिन विद्या बालन ने छोटे से लेकिन असरदार ढंग से निगेटिव रोल को किया है. ऋतिक रोशन, मोहनलाल, मिथुन चक्रवर्ती, एस.जे सूर्या का काम ठीक-ठाक है. लेकिन योगी बाबू और नमो नारायण इस फिल्म की जान हैं. उनकी कॉमेडी बेजोड़ है.
जेलर 2 का वर्डिक्ट
अगर आपने जेलर देखी है तो पक्का है कि जेलर 2 भी देखना चाहेंगे. अगर आप रजनीकांत के फैन हैं तो ये फिल्म के लिए ही है. अगर आपको एक फिल्म में ढेर सारे कैमियो देखने हैं तो फिल्म परफेक्ट है. जेलर 2 पूरी तरह से मसाला एंटरटेनर है. लेकिन ज्यादा लॉजिक ढूंढा तो फंस जाओगे. फिल्म देखते समय बस इतना याद रखना कि ये रजनी सर की मूवी है.
यह भी पढ़ें | करिश्मा कपूर का 262 एपिसोड का 22 साल पुराना टीवी सीरियल, लोलो बनी थीं 67 साल की बिजनेसवुमन, अनु मलिक का गाना
रेटिंग: 3.5/5 स्टार
डायरेक्टर: नेलसन दिलीपकुमार
कलाकार: रजनीकांत, ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति, विनायकन, वसंथ रवि, पूर्णा, राजेश माधवन और नोरा फतेही