टाइगर श्रॉफ की बैट टू बैक फ्लॉप फिल्मों पर अब आया जैकी श्रॉफ का रिएक्शन, बेटे का ऐसे किया बचाव

बेटे की बैट टू बैक हो रही फिल्मों पर अब टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ ने रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टाइगर श्रॉफ की बैट टू बैक फ्लॉप फिल्मों पर अब आया जैकी श्रॉफ का रिएक्शन

टाइगर श्रॉफ पिछले सात साल से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं. उनकी आखिरी हिट फिल्म वॉर थी, जो साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद टाइगर कई फिल्मों में नजर आए. उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं. बेटे की बैट टू बैक हो रही फिल्मों पर अब टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हमेशा मेहनत पर निर्भर नहीं करती, कुछ बातें भाग्य और दर्शकों पर भी निर्भर करती हैं.

ये भी पढ़ें: आश्रम में इंटीमेट सीन करने से पहले बॉबी देओल ने दी थी पत्नी को जानकारी, इस कारण किया बाबा निराला का रोल

क्या बोले टाइग श्रॉफ

जैकी श्रॉफ ने हाल ही में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "जिंदगी ऐसी है कि कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं. आपको पूरी मेहनत करनी चाहिए. कभी नतीजा मिल जाता है, कभी नहीं मिलता." उन्होंने आगे कहा कि हर अभिनेता के करियर में उतार-चढ़ाव आते ही हैं. टाइगर यह बात अच्छी तरह समझते हैं.

जैकी ने बताया, "हम कलाकार हैं, हमें सब कुछ झेलना पड़ता है. टाइगर कहता है कि 'मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा, बाकी दर्शकों पर निर्भर है.' उसका यह रवैया बहुत अच्छा है. मुझे यकीन है कि वह ठीक हो जाएंगे."

Advertisement

टाइगर श्रॉफ साल 2014 में फिल्म 'हेरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. कृति सेनन के साथ आई इस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी और टाइगर को नया एक्शन हीरो बना दिया. उनकी फिटनेस, मार्शल आर्ट और डांसिंग स्किल्स की वजह से युवा दर्शकों में उनकी खास पॉपुलैरिटी है.

टाइगर श्रॉफ की फ्लॉप फिल्में

समय के साथ टाइगर ने 'बागी' सीरीज जैसी कई एक्शन फिल्में कीं. साल 2019 में ऋतिक रोशन के साथ 'वार' फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया.

Advertisement

'हेरोपंती 2', 'गणपथ', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'बागी 4' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं. 'बाग़ी 3' के बाद से उन्हें कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है.

फिर भी जैकी श्रॉफ अपने बेटे के साथ पूरी तरह खड़े हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडस्ट्री अनिश्चित है. कोई भी कलाकार चाहे कितनी भी मेहनत करे, सफलता की गारंटी नहीं होती. दर्शक ही फिल्म की किस्मत तय करते हैं.

टाइगर अब राज मेहता की फिल्म 'लग जा गले' में नजर आने वाले हैं. इसमें उनकी एक्टिंग स्किल्स को और बेहतर तरीके से दिखाने का मौका मिलेगा.

Featured Video Of The Day
MP: दिग्विजय सिंह बोले-बहुसंख्यक सांप्रदायिकता ज्‍यादा खतरनाक
Topics mentioned in this article