International Yoga Day: योग से फिटनेस की प्रेरणा देती हैं ओटीटी की ये 5 एक्ट्रेसेस 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026:  ओटीटी की ये एक्ट्रेसेस योग से फिटनेस और वेलनेस की प्रेरणा दे रही हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
योग से फिटनेस की प्रेरणा देती हैं ये ओटीटी एक्ट्रेसेस
नई दिल्ली:

योग सिर्फ एक एक्सरसाइज़ नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवन दर्शन है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आइए जानते हैं ओटीटी की उन पॉपुलर एक्ट्रेसेस के बारे में, जो नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर लाखों प्रशंसकों को फिट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं. इनमें 41 वर्षीय एक्ट्रेस जेनिफर विगेंट का भी नाम शामिल है, जिनकी इन दिनों शादी की चर्चा खूब हो रही है. 

जेनिफर विंगेट

टेलीविजन और ओटीटी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार जेनिफर विंगेट अपनी फिटनेस रूटीन में नियमित रूप से योग को शामिल करती हैं. उनकी अनुशासित जीवनशैली और शानदार योगासन उनके फिटनेस के प्रति समर्पण को बखूबी दर्शाता है. गौरतलब है कि जेनिफर विंगेट, 'कोड एम' और 'रायसिंहानी वर्सेस रायसिंहानी' जैसी ओटीटी सीरीज़ में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें- 50 साल पुराना ये एवरग्रीन गाना है आशिकों के दिलों की धड़कन, किशोर कुमार ने गाया खराब तो डायरेक्टर ने छोड़ा था स्टूडियो

प्राजक्ता कोली

कंटेंट क्रिएटर से सफल अभिनेत्री बनीं प्राजक्ता कोली आज युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वह योग के लिए समय निकालती हैं और अक्सर अपने योग सेशन की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं. उनका मानना है कि योग शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है. प्राजक्ता 'मिसमैच्ड' और 'अंधेरा' जैसी ओटीटी सीरीज़ में नज़र आ चुकी हैं.

Advertisement

हेली शाह

हेली शाह अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग का अभ्यास करती हैं. योग उनके फ़िजिकल स्ट्रेंथ और मानसिक शांति को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। उनकी फिटनेस जर्नी, उनके युवा प्रशंसकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हाल ही में हेली लोकप्रिय सीरीज़ 'गुल्लक 4' के अगले सीज़न गुल्लक 5' में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं.

मिथिला पालकर

अपनी सहज अदाकारी और चुलबुले अंदाज़ के लिए मशहूर मिथिला पालकर भी योग को अपनी जीवनशैली का अहम हिस्सा मानती हैं. उनके लिए योग केवल शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन पाने का भी तरीका है. मिथिला 'लिटल थिंग्स'. 'त्रिभंगा' और 'गर्ल इन द सिटी' जैसी लोकप्रिय ओटीटी सीरीज़ में नज़र आ चुकी हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Father's Day Special: ओटीटी पर पापा के साथ बैठकर देखें ये 6 फिल्में, तीसरी तो है ब्लॉकबस्टर 

अलाया एफ

अलाया एफ अपनी बेहतरीन फिटनेस और कठिन योगासन करने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने एडवांस योग और वर्कआउट सेशन साझा करती रहती हैं, जिससे फिटनेस प्रेमियों को खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है. अलाया 'यू टर्न' और 'ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत' जैसी ओटीटी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं.

Featured Video Of The Day
ऑकलैंड में पीएम मोदी ने सुनाया ये किस्सा!
Topics mentioned in this article
International Yoga Day
Bollywood
OTT
Actresses