ये है पर्दे का सबसे मंहगे 'हनुमान', आखिरी वाला 'जय श्रीराम' बोलने के लेगा 40 करोड़

बॉलीवुड के कई कलाकार पर्दे पर हनुमान का रोल कर चुके हैं. कुछ फिल्मों और टीवी सीरियल के हनुमान ने पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी. यह कलाकार अपनी फीस को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. आइए जानते हैं किस हीरो ने हनुमान के रोल के लिए कितने रुपये चार्ज किए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनुमान का रोल करने वाले सबसे महंगे अभिनेता कौन?

हनुमान जयंती के मौके पर देशभर में भक्ति का माहौल है. भगवान हनुमान यानी बजरंगबली का किरदार फिल्मों और टीवी सीरियलों में हमेशा से दर्शकों का दिल जीतता रहा है. छोटे और बड़े पर्दे पर अब तक कई कलाकारों ने इस दिव्य भूमिका को निभाया है. कुछ कलाकारों ने इस किरदार से पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है. लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा फीस कौन लेता है? आइए जानते हैं इन कलाकारों की कहानी, उनकी फीस और किरदार की लोकप्रियता के बारे में.

दारा सिंह

1987 में रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में उन्होंने हनुमान बनकर इतना असर छोड़ा कि लोग उन्हें असली हनुमान मानकर पूजा करने लगे. इस सीरियल में अरुण गोविल राम बने थे और दर्शक उन्हें भी असली राम समझने लगे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पूरे शो के लिए दारा सिंह को सिर्फ 35 लाख रुपये मिले थे. उस समय यह राशि काफी बड़ी मानी जाती थी.

विंदू दारा सिंह

पिता दारा सिंह की तरह उनके बेटे विंदू दारा सिंह ने भी 1995 में सोनी टीवी के शो 'जय वीर हनुमान' में हनुमान का रोल किया था. अरुण गोविल यहां भी राम बने. रिपोर्ट्स की अनुसार विंदू दारा सिंह को इस शो के लिए करीब 50 से 70 लाख रुपये मिले. उनका किरदार पसंद किया गया, लेकिन पिता जितनी छाप नहीं छोड़ पाया.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव ने लिया बड़ा फैसला, अब इन फिल्मी सितारों का कर्ज उतारेंगे कॉमेडियन

देवदत्त नागे

साल 2023 में प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' आई थी. इस फिल्म को अपने किरदारों और दर्शन के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. 'आदिपुरुष' में हनुमान का रोल एक्टर देवदत्त नागे ने किया था. देवदत्त को इस फिल्म के लिए लगभग 1 से 1.5 करोड़ रुपये मिले थे. उनकी परफॉर्मेंस को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला.

Advertisement

सनी देओल

सनी देओल सबसे महंगे हनुमान बनने जा रहे हैं. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में वे भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं. रणबीर कपूर इसमें भगवान राम बनेंगे. फिल्म के दो पार्ट्स दिवाली 2026 और 2027 में रिलीज होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल दोनों पार्ट्स के लिए कुल करीब 40 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं. यानी एक पार्ट के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये. यह फीस उन्हें इस भूमिका को सबसे महंगा बनाती है.

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी केस पर सुनवाई के दौरान SC ने मांगी SIT जांच की स्टेटस रिपोर्ट
Topics mentioned in this article
Dara Singh
Vindu Dara Singh
Devdatta Nage
Sunny Deol
Ramayan