भारत ने जीता ICC T20 World Cup, शाहरुख खान- अनुष्का शर्मा ने दी जीत की बधाई, तो इस एक्टर का चिल्ला चिल्लाकर बैठा गला, बोले- मिट्टी के बेटे, फिर से जीते

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत पर सितारों ने टीम इंडिया को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है.  

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता टी20 वर्ल्डकप
नई दिल्ली:

गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुई, क्योंकि टीम ने दमदार प्रदर्शन के साथ विश्व कप ट्रॉफी घर ले आई है. इस शानदार जीत पर फिल्म जगत के तमाम सितारों ने टीम इंडिया को ढेरों बधाइयां दीं, जिसमें अनुष्का शर्मा से लेकर शाहरुख खान का नाम शामिल है. 

सेलेब्स ने दी टीम इंडिया को बधाई

शाहरुख खान ने एक्स पर टीम इंडिया की फोटो शेयर करते हुए लिखा, क्या शानदार जीत है! हमारे ब्लू प्लेयर्स को शाबाशी!!! आप लोग चैंपियन हैं और आपको मैदान पर देखकर हम सभी को बहुत गर्व हुआ है. धन्यवाद. जय हिंद!

अनुष्का शर्मा ने टीम के बैक-टू-बैक विश्व कप जीतने के प्रदर्शन पर लिखा, “इस शानदार जीत के लिए इस शानदार टीम को दिल से बधाई! बैक टू बैक वर्ल्ड कप जीत.”

Advertisement

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ताज भी हमारा, तख्त भी हमारा. हिंदी है वतन हम, सारा जहां हमारा... बधाई."

Advertisement

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इंडिया चैंपियन हैं! जय हिंद!” वहीं, अभिनेत्री सोनल चौहान ने उत्साह भरे अंदाज में कहा, “वाह क्या अहसास है, जय हिंद! बधाई हो टीम इंडिया.”

लेखक-गीतकार मनोज मुंतशिर ने भावुक होकर पोस्ट किया, “मिट्टी के बेटे, फिर से जीते! बधाई भारत!”

अक्षय कुमार ने टीम की मेहनत की तारीफ करते हुए लिखा, “वर्ल्ड कप घर लाने पर बधाई हो, टीम इंडिया.”

गायक सुखबीर ने फाल्गुनी पाठक के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए कहा, “इंडियन क्रिकेट टीम की जीत! कल मंडे है मगर जश्न चलता रहेगा.”

Advertisement

विवेक ओबरॉय ने दी टीम इंडिया को दी बधाई

विवेक ओबेरॉय ने लिखा, "आज रात हमने "अहमदाबाद के जादू" को अपनी मेहनत और इच्छाशक्ति से वश में कर लिया! ये जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए तो बस जीत होती है! हमारे लड़कों ने एक ही रात में दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर 255/5 और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बने!"

Advertisement

महेश बाबू ने लिखा, "वो क्या था! टीम इंडिया ने कमाल कर दिया! पूरे जोश और जुनून के साथ खेलकर 1.4 अरब दिलों को जीत लिया. ये सिर्फ एक मैच नहीं, पूरे देश का गर्व था. सैमसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, अभिषेक की तेज शुरुआत, ईशान की धांसू पारी, दुबे की धमाकेदार हिटिंग, बुमराह की घातक गेंदबाजी, अक्षर की स्मार्ट स्पिन और हर उस खिलाड़ी ने जो मैदान पर जान लगा दी, सबने मिलकर इसे इतिहास का सबसे यादगार पल बना दिया. बधाई हो टीम इंडिया! आपने फिर साबित कर दिया कि जब हम एक साथ खेलते हैं, तो कोई नहीं रोक सकता. इतिहास अपने पन्ने पलटता रहेगा और हर पन्ने पर लिखा होगा भारत विश्व चैंपियन! जय हिंद! जय भारत!"

अजय देवगन का गला बैठा

अजय देवगन ने ट्वीट किया, "इतने जोर से चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते बनी रहेगी! टीम इंडिया, आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया है! एक बार फिर इंडिया चैंपियन!"

जीत के पल का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा करते हुए अनन्या पांडे ने लिखा, "हम चैंपियन हैं!"

परिणीति चोपड़ा ने भी टीम इंडिया के जश्न का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरीज पर अपलोड किया और लिखा, "हम यहां किस लिए हैं!!"

जूनियर एनटीआर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "हमारे 'मेन इन ब्लू' ने पूरे टूर्नामेंट में शांत, संयमित और दबदबे भरे प्रदर्शन के साथ ट्रॉफी को फिर से अपने नाम किया और इतिहास रच दिया... टीम इंडिया को बधाई. आज रात पूरा देश चैन से सोएगा."

मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "टी20 विश्वकप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को बधाई! पूरे टूर्नामेंट में दृढ़ संकल्प, जुनून और उत्कृष्ट टीम वर्क से भरा एक यादगार सफर. एक सचमुच यादगार जीत जिसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है! जय हिंद."

अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, सनी देओल, सुनील शेट्टी और रितेश देशमुख जैसे कई अन्य सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपडेट के जरिए टीम इंडिया की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर MP के दतिया में भारी बवाल!
Topics mentioned in this article
ICC T20 World Cup
T20 World Cup
India Wins T20 World Cup
India Defeated New Zealand