धुरंधर 2 नहीं ये है भारत की सबसे लंबी फिल्म, 255 मिनट की मूवी में 12 हीरो और 10 हीरोइनें- पता है नाम

धुरंधर 2’ अपने लंबे रनटाइम को लेकर चर्चा में है. जानिए इंडियन सिनेमा की वो 5 फिल्में, जिनकी लंबाई ने उन्हें अलग और खास बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ये 5 लंबी फिल्में पहले ही बना चुकी हैं अलग पहचान

इंडियन सिनेमा हमेशा से अपने ग्रैंड अंदाज और बड़ी कहानियों के लिए जाना जाता है. यहां फिल्में सिर्फ देखी नहीं जातीं, बल्कि महसूस की जाती हैं. अब एक बार फिर लंबी फिल्मों का ट्रेंड चर्चा में है, क्योंकि ‘धुरंधर 2' करीब 4 घंटे के रनटाइम के साथ आने वाली है. आज के समय में जहां लोग छोटे वीडियो और फास्ट कंटेंट पसंद करते हैं, वहां इतनी लंबी फिल्म का आना अपने आप में बड़ा सरप्राइज है. लेकिन सच्चाई ये है कि जब कहानी दमदार होती है, तो दर्शक समय की परवाह नहीं करते और पूरे मजे से फिल्म देखते हैं. यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं वो फिल्में, जिनकी लंबाई ने उन्हें खास बना दिया.

ये भी पढ़ें: संजय दत्त का बदनाम गानों से रहा है पुराना रिश्ता, केडी के 'सरके चुनर तेरी' ही नहीं इन 7 गानों पर भी खूब हुई थी कंट्रोवर्सी

धुरंधर 2
‘धुरंधर 2: द रिवेंज' की लंबाई करीब 3 घंटे 49 मिनट बताई जा रही है. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है और इसे बड़े पैन इंडिया लेवल पर तैयार किया गया है. कई भाषाओं में रिलीज होने वाली ये फिल्म पहले से ही काफी चर्चा में है. इसकी लंबाई ही इसे बाकी फिल्मों से अलग बना रही है. साथ ही माना जा रहा है कि फिल्म में दमदार एक्शन और इमोशन का तगड़ा मिक्स देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को बांधे रख सकता है.

LOC: कारगिल
‘LOC: कारगिल' इंडियन सिनेमा की उन फिल्मों में से है, जिनकी लंबाई ही उसकी पहचान बन गई. करीब 4 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म दर्शकों को एक अलग ही सफर पर ले जाती है. कारगिल युद्ध की कहानी को इतने गहराई से दिखाया गया है कि हर सीन असली लगता है. फिल्म देखते वक्त ऐसा महसूस होता है जैसे आप खुद उस दौर का हिस्सा हों. इस फिल्म में 12 हीरो और 10 हीरइनें थीं.

संगम
‘संगम' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक लंबी और खूबसूरत कहानी है. लगभग 3 घंटे 58 मिनट की ये फिल्म प्यार और दोस्ती के रिश्तों को बड़े ही दिल से दिखाती है. इसकी धीमी रफ्तार ही इसकी खासियत है, क्योंकि हर सीन में इमोशन महसूस होता है. यही वजह है कि ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है.

मेरा नाम जोकर
‘मेरा नाम जोकर' करीब 4 घंटे लंबी फिल्म है, जो एक कलाकार की जिंदगी को बेहद करीब से दिखाती है. ये फिल्म आपको हंसाती भी है और कई जगह इमोशनल भी कर देती है. भले ही रिलीज के समय इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन वक्त के साथ ये एक क्लासिक बन गई. इसकी लंबाई ही इसकी कहानी को और गहराई देती है.

लगान
‘लगान' लगभग 3 घंटे 44 मिनट लंबी फिल्म है, लेकिन इसे देखते समय समय का पता ही नहीं चलता. क्रिकेट और देशभक्ति से जुड़ी ये कहानी दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है. फिल्म का क्लाइमैक्स इतना दमदार है कि आज भी लोग इसे देखकर रोमांचित हो जाते हैं. यही वजह है कि ये फिल्म हर बार देखने पर उतनी ही खास लगती है.

क्या फिर लौटेगा लंबी फिल्मों का दौर
अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या ‘धुरंधर 2' लंबी फिल्मों का ट्रेंड फिर से शुरू कर पाएगी. अगर फिल्म ने दर्शकों को शुरू से अंत तक जोड़े रखा, तो आने वाले समय में और भी ऐसी लंबी और ग्रैंड फिल्में देखने को मिल सकती हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War:क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Mic On Hai | Top News