IND vs PAK T20 World Cup: मैच से पहले हार्दिक पंड्या की एक तस्वीर वायरल, पाकिस्तान के पसीने छुटाने वाले धुरंधर से है कनेक्शन

Ind Vs Pak T20 World Cup: इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मैच से पहले हार्दिक पंड्या का एक नया अवतार देखने को मिला है और यह सब सोशल मीडिया यूजर्स की बदौलत है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ind Vs Pak: हार्दिक पंड्या को बना दिया हमजा
Social Media
नई दिल्ली:

IND Vs PAK आज श्रीलंका में खेला जाना है. महाशिवरात्रि 2026 के इस खास मौके पर मैच की धूम है. हर किसी की नजर बस आज शाम के मुकाबले पर है और इसकी नींव इंडिया वर्सेज नामीबिया के मैच से ही पड़ गई थी. उस मैच में भी भारत की जीत हुई थी और इस जीत के बाद अब नजर पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच पर है. इस बीच हार्दिक पंड्या की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में हार्दिक को धुरंधर के एक किरदार का लुक दिया गया है.

हार्दिक को बनाया रणवीर सिंह

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में हार्दिक को धुरंधर 2 वाले हमजा अली मजारी का लुक दिया गया है. वही हमजा जो पाकिस्तान जाकर रहमान डकैत को मारने में कामयाब होता है. हार्दिक की इस तस्वीर पर लिखा, आपके डैडी आ रहे हैं, पाकिस्तान. इस वायरल तस्वीर से ही मामला साफ है कि फैन्स को इस मैच का कितनी बेसब्री से इंतजार है. इंतजार भी क्यों ना हो त्योहार के मौके पर इस तरह के मुकाबले ज्यादातर भारत के पक्ष में रहे हैं. महाशिवरात्रि के मौके पर भारत की जीत पर त्योहार पर तोहफे की परंपरा को ही आगे बढ़ा सकती है. देखना होगा कि आज के मुकाबले ता नतीजा क्या निकलता है.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की धुरंधर ने 11 मुल्कों में बनाया ये रिकॉर्ड, देखकर कहेंगे छा गए हमजा...छक्के छुड़ा दिए सबके

हार्दिक पंड्या का वायरल लुक

हार्दिक पंड्या के लुक की बात करें तो धुंरधर 2 के टीजर में रणवीर सिंह कुछ इसी लुक में नजर आते हैं. यह वही अड्डा है जहां रहमान डकैत बंदूकों के सौदे के लिए जाता है और फिर वो वायरल गाना बजता है. नए टीजर में रणवीर सिंह को उसी अड्डे पर इस लुक में दिखाया गया. सोशल मीडिया यूजर्स ने उसी लुक पर हार्दिक पंड्या की नई तस्वीर बना दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bhabi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection: भाभी जी घर पर हैं के उड़ गए तोते, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी, हुआ 9 करोड़ का नुकसान

Featured Video Of The Day
बांकीपुर उपचुनाव : BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
Topics mentioned in this article
IND Vs PAK T20 World Cup
IND Vs PAK T20 World Cup Live Score
IND Vs PAK T20 World Cup Live
India Vs Pakistan
Ind Vs Pak Colombo Weather