India vs Pakistan T20 World Cup: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहे महामुकाबले में ईशान किशन की तूफानी पारी खत्म हो चुकी है. ईशान ने 40 बॉल में 10 चौके और 3 छक्कों के दम पर 77 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया का स्कोर 100 पार है. इससे पहले भारत ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाया जो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने मेगा मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. इस वक्त पिच पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा हैं और भारत का स्कोर 125 रन है. इस खबर को लिखे जाते समय जियोहॉटस्टार पर इसे 23 करोड़ लोग देख रहे थे. मैच की इंटेंसिटी आप इस वक्त मिल रहे लाइव व्यूअर्स से ही समझ सकते हैं. अभी तो भारत की बैटिंग चल रही है. अब भारत की गेंदबाजी के वक्त व्यूअर्स के और बढ़ने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK वायरल मोमेंट, जो फिल्म पाकिस्तान में थी बैन उसी के गाने से हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच की शुरुआत
भारत और पाकिस्तान की टीम में खेल रहे कौनसे खिलाड़ी
भारत टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे
हनुमानकाइंड की परफॉर्मेंस से हुई शुरुआत
इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मैच की शुरुआत से पहले हनुमानकाइंड की परफॉर्मेंस हुई. वही हनुमान काइंड जो धुरंधर में अपने ट्रैक के लिए इतने चर्चा में आए थे. ये फिल्म पाकिस्तान में बैन थी लेकिन इसके गाने पड़ोसी देश में बहुत सुने गए.