चीन में इस फिल्म को हर कोई बता रहा है अब तक की सबसे खराब फिल्म, फिर भी देखने का खत्म नहीं हो रहा है सिलसिला, बन गई ब्लॉकबस्टर

चीन में एक ऐसी एनिमेटेड फिल्म सुर्खियों में है जिसे लोग बेहद खराब और अजीब कह रहे हैं, लेकिन यही बात इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल बना रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चीनी एनिमेटेड फिल्म ‘निउ लाई’ जिसकी खूब उड़ाई जा रही थी, बॉक्स ऑफिस पर हिट बन गई
NDTV

चीन में एक ऐसी एनिमेटेड फिल्म सुर्खियों में है जिसे लोग बेहद खराब और अजीब कह रहे हैं, लेकिन यही बात इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल बना रही है. फिल्म का नाम है ‘निउ लाई'. इसमें एक बछड़े की कहानी है जो अपने परिवार की मदद से बड़ा होने का सपना देखता है. फिल्म 5 अगस्त को रिलीज हुई थी. शुरुआत में हालत इतनी खराब थी कि पहले 10 दिनों में सिर्फ करीब 10 हजार युआन (लगभग 1,41,640 रुपये) की कमाई हुई. कुछ दिनों तो महज 200 युआन भी नहीं जुटे. 

निउ लाई की कमाई

गर्मियों के सीजन में यह आंकड़ा बहुत कम था. लेकिन सोमवार को अचानक उछाल आया. हैरान कर देने वाली बात यह है कि ‘निउ लाई' एक दिन में ही 8.2 मिलियन युआन (लगभग 11,48,42,640) की कमाई हो गई और करीब तीन लाख टिकट बिके. अब तक कुल कमाई 17.1 मिलियन युआन (करीब 23 करोड़ 92 लाख) पहुंच गई है. सोशल मीडिया और डॉउबान जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग फिल्म को अविश्वसनीय रूप से खराब बता रहे हैं. कई लोग इसे दोस्तों के साथ मजाक के तौर पर देखने की सलाह दे रहे हैं. 

फिल्म के निर्देशक

‘निउ लाई' के कैरेक्टर बहुत साधारण 3डी एनिमेशन वाले हैं, जिन्हें कई लोग बदसूरत और अजीब बताते हैं. पोस्टर भी हाथ से पेन से बनाए गए हैं, बिना रंग के. उन पर लिखा है - 'अगर अजीब चीजें पसंद हैं तो आ जाओ' और 'पैसे वापस नहीं मिलेंगे'.रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को निर्देशक शिन युमेंग और उनकी मां सुन लीफान ने पांच साल में बनाया है. कुछ दर्शक फिल्म को सराह भी रहे हैं. ‘निउ लाई' नाम का मतलब है 'बैल आ रहा है'. 

Featured Video Of The Day
नितिन नवीन की नई टीम से यूपी को बड़ा संदेश, 2027 में हैट्रिक लगाने की तैयारी
Topics mentioned in this article
Niu Lai
China Film
China Films
Bollwyood