इलियाना डिक्रूज ने शेयर किया मदरहुड का रियल मोमेंट, बच्चे को फीड कराते वीडियो ने खींचा ध्यान

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. खासतौर पर मां बनने के बाद वह अपने अनुभवों को खुलकर फैंस के साथ साझा कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इलियाना ने शेयर किया मदरहुड का वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. खासतौर पर मां बनने के बाद वह अपने अनुभवों को खुलकर फैंस के साथ साझा कर रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली इलियाना अक्सर अपने बच्चों और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े सच्चे और अनफिल्टर्ड पल शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. इस वीडियो में वह अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराती नजर आ रही हैं, जो उनके मदरहुड के असली और इमोशनल पहलू को दिखाता है.

मदरहुड का रियल और अनफिल्टर्ड पल

इलियाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्लैक एंड वाइट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जमीन पर बैठी बेहद सहज अंदाज में नजर आती हैं. उनकी गोद में उनका बच्चा है, जिसे वह प्यार से फीड कराती दिख रही हैं. आसपास बिखरे खिलौने और घर की सामान्य चीजें इस बात का एहसास कराती हैं कि यह किसी ग्लैमरस सेटअप का हिस्सा नहीं, बल्कि एक मां की असली जिंदगी का पल है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने दिखाया कि मां बनने के बाद जिंदगी कितनी बदल जाती है और हर दिन नए अनुभव लेकर आता है.

दो बच्चों की मां बन चुकी हैं इलियाना

इलियाना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2023 में माइकल डोलन के साथ शादी की थी. उसी साल उन्होंने अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया. इसके बाद साल 2025 में वह दूसरी बार मां बनीं और उन्होंने अपने दूसरे बेटे कीनू रैफ डोलन को जन्म दिया. दो बच्चों की परवरिश के बीच वह अपने अनुभवों को ईमानदारी से शेयर करती रहती हैं. कभी वह मदरहुड की खुशियां दिखाती हैं तो कभी उसकी चुनौतियों पर भी खुलकर बात करती हैं.

Advertisement

फिल्मों से लेकर अफेयर तक, हमेशा चर्चा में रहीं

अगर उनके करियर पर नजर डालें तो इलियाना ने 2006 में तेलुगु फिल्म देवदासु से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों में काम किया और फिर बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई. बर्फी, रुस्तम, मैं तेरा हीरो और रेड जैसी फिल्मों में उनके काम को खूब सराहा गया.

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: छठे दिन रितेश देश्मुख की फिल्म का जलवा, बड़े-बड़े धुरंधरों के बीच कमाए इतने करोड़

Advertisement

पर्सनल लाइफ को लेकर भी वह कई बार चर्चा में रहीं. पहले उनका नाम ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ जुड़ा, वहीं बाद में कॉफ़ी विद करण में करण जौहर ने इशारा किया था कि वह सेबेस्टियन लौरेंट माइकल को डेट कर रही हैं, जो कैटरीना कैफ के भाई हैं. हालांकि, इन खबरों पर इलियाना ने कभी खुलकर ज्यादा बात नहीं की.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव की मौत पर बड़ा खुलासा!