पति, पत्नी और 171 करोड़, पत्नी ने 5 मिनट के वसूले 75 करोड़, 17 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने दुनिया भर में कमाए 6000 करोड़

पति और पत्नी की इस जोड़ी ने दुनियाभर में धूम मचाकर रख दी है. इनकी फिल्म 6000 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है जबकि इन दोनों की कुल फीस 171 करोड़ रुपये है. 30 जुलाई को उनकी अगली फिल्म रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पति-पत्नी की जोड़ी का जुलाई में धमाल, एक फिल्म से कमा ले गए 171 करोड़
Instagram
नई दिल्ली:

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) थिएटर में रिलीज होने के बाद चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म होमर के प्रसिद्ध महाकाव्य पर आधारित है और इसमें मैट डेमन ओडीसियस के किरदार में हैं. लेकिन इस फिल्म में पति-पत्नी की एक जोड़ी भी है जिसने अपने काम से सबका ध्यान खींचा है. यही नहीं, सुपरस्टार पति-पत्नी की जोड़ी की फीस भी इस समय चर्चा में बनी हुई है. हम बात कर रहे हैं टॉम हॉलैंड और जेंडाया की. दोनों असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं. फिल्म में जेंडाया एथेना के रोल में है जबकि टॉम हॉलैंड ने टेलीमाकस का किरदार निभाया है. लेकिन फीस के मामले में जेंडाया यहां बाजी मार ले गई है.

पति और पत्नी के 172 करोड़ की फीस

'द ओडिसी' के सितारों की फीस देखें तो जेंडाया को फिल्म के लिए 8 मिलियन डॉलर (लगभग 75 करोड़ रुपये) मिलें हैं. यानी उन्हें हर मिनट के लिए 15 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इस फीस से जेंडाया की स्टारपावर की झलक साफ मिल जाती है. 

टॉम हॉलैंड को फिल्म के लिए लगभग 10 मिलियन डॉलर (96 करोड़ रुपये) मिले हैं. फिल्म में वे मेन रोल में हैं. टेलीमाकस ओडिसियस का बेटा है. वैसे भी टॉम को दुनियाभर में स्पाइडरमैन के किरदार के लिए पहचाना जाता है. 

क्या है जेंडाया का रोल

फिल्म में जेंडाया की भूमिका सिर्फ छह सीन्स तक सीमित है. वे एथेना के रोल में हैं. कहानी में ट्रॉय के पतन के दौरान एक ट्रोजन महिला की हत्या ओडीसियस के सामने होती है. यह दृश्य ओडीसियस के अपराधबोध और आघात से जुड़ा है. बाद में एथेना का चरित्र उसके ग्लानि और यादों का प्रतीक बन जाता है.

Advertisement

द ओडिसी का बजट और कलेक्शन

'द ओडिसी' का प्रोडक्शन बजट करीब 250 मिलियन डॉलर (2400 करोड रुपये) रहा है, जो नोलन की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से है. पूरी फिल्म IMAX 70mm पर शूट की गई है. कास्ट में टॉम हॉलैंड (टेलीमेकस), ऐनी हैथवे (पेनेलोपी), रॉबर्ट पैटिंसन, चार्लीज थेरॉन और लुपिता न्योंगो जैसे नाम शामिल हैं. 

'द ओडिसी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने अभी तक 639 मिलियन डॉलर (लगभग 6100 करोड़ रुपये) कमा लिए हैं. फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमाने का अनुमान है. 

टॉम हॉलैंड और जेंडाया की अगली फिल्म

दिलचस्प यह है कि टॉम और जेंडाया की इस महीने दो फिल्में रिलीज हो रही हैं. 'द ओडिसी के बाद सिनेमाघरों में 30 जुलाई (दुनियाभर में 31 जुलाई) को 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' रिलीज हो रही है. फिल्म का डायरेक्शन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन के रोल में हैं जबकि जेंडाया उनके लव इंट्रेस एमजे के रोल में हैं. फिल्म को बम्पर ओपनिंग की उम्मीद है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
जलप्रलय से बेहाल असम और गुजरात 100 लोगों की मौत, छतों पर रहने को मजबूर लोग
Topics mentioned in this article
Spider Man Brand New Day
Tom Holland
Zendaya
Hollywood
Entertainment