मिथुन चक्रवर्ती की समधन की 3 फोटो, हम साथ साथ है की एक्ट्रेस, 90s की महाभारत में आई थीं नजर, बॉलीवुड में थीं पॉपुलर

दूरदर्शन की ‘महाभारत’ में देवकी का किरदार निभाकर इस एक्ट्रेस ने पहचान बनाई और कई फिल्मों में भी नजर आईं. दिलचस्प बात ये है कि ये एक्ट्रेस मिथुन चक्रवर्ती की समधन भी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं हम साथ साथ है की ये एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें देखते ही लगता है कि अरे इन्हें तो कहीं देखा है, लेकिन नाम अचानक याद नहीं आता. 90s की एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में हम बात कर रहे हैं. हो सकता है आप इन्हें देखते ही पहचान जाएं, लेकिन नाम आपकी जुबान पर तुरंत ना आए. टीवी के कई पॉपुलर शोज से लेकर फिल्मों तक, इनकी मौजूदगी हमेशा रही. इन्होंने बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ भी काम किया और ‘हम साथ साथ हैं' जैसी फैमिली फिल्म में भी नजर आईं. इतना ही नहीं, ‘महाभारत' जैसे आइकॉनिक शो में भी इनका अहम रोल रहा. और सबसे दिलचस्प बात, इस एक्ट्रेस का रिश्ता मिथुन चक्रवर्ती से है, ये उनकी समधन हैं. अगर अभी भी नहीं पहचान पाए, तो जरा और सोचिए.

ये हैं मिथुन चक्रवर्ती की समधन

सस्पेंस अब खत्म करते हैं. हम बात कर रहे हैं शीला शर्मा की. ‘महाभारत' में देवकी का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर पहचान बनाई थी. उनका सादा और इमोशनल अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि छोटा सा रोल भी यादगार बन गया. वहीं ‘नदिया के पार' में रज्जो के किरदार ने उन्हें अलग पहचान दी. फिल्म हम साथ साथ हैं मैं भी शीला शर्मा ने नीलम की जेठानी का किरदार निभाया था जो काफी पसंद भी किया गया था.

ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के बचपन की 4 तस्वीरें, मना रही हैं 38वां जन्मदिन, तीसरी पर विराट कोहली भी हार बैठे थे दिल

फिल्मों और टीवी में शानदार सफर

शीला शर्मा 90 के दशक की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने साल 1982 में ‘सुन सजना' से अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद कई बड़े सितारों और डायरेक्टर्स के साथ काम किया. टीवी पर उन्हें असली पहचान बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत' में देवकी के किरदार से मिली, जिसने उन्हें घर-घर मशहूर कर दिया. वहीं फिल्मों में उन्होंने ‘नदिया के पार' में रज्जो का यादगार रोल निभाया, इसके अलावा ‘अभोध', ‘घातक', ‘यस बॉस', ‘मन' और ‘हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया और हर किरदार में अपनी सादगी भरी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी

Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा खास रिश्ता

शीला शर्मा की बेटी मदालसा शर्मा आज टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और ‘अनुपमा' में काव्या का रोल निभा रही हैं. साल 2018 में मदालसा की शादी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह से हुई थी. यानी जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, वो मिथुन चक्रवर्ती की समधन भी हैं और यही कनेक्शन उनकी कहानी को और दिलचस्प बना देता है.

ये भी पढ़ें- 74 साल का हीरो पड़ा रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और जुनैद खान की एक दिन पर भारी, पहले दिन की बंपर ओपनिंग

Advertisement
Featured Video Of The Day
काफिला कम करने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा की नई पहल
Topics mentioned in this article