ऋतिक रोशन ने काबिल डायरेक्टर को दी श्रद्धांजलि, संजय गुप्ता के लिए लिखा- 'आपके साथ एक फिल्म काफी नहीं थी' 

ऋतिक रोशन ने संजय गुप्ता के साथ काबिल फिल्म में काम किया था, जिसका जिक्र करते हुए एक्टर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता को ऋतिक रोशन ने दी श्रद्धांजलि
Instagram

ऋतिक रोशन ने शनिवार को एक पुरानी पोस्ट के जरिए 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया. ऋतिक रोशन ने बताया कि निर्देशक के साथ सिर्फ एक फिल्म करना काफी नहीं था. उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "संजय, मैं आपको बहुत याद करूंगा. आपके साथ एक फिल्म करना काफी नहीं था, मैं आपके साथ बिताए समय को हमेशा बहुत प्यार से याद रखूंगा. आपकी हंसी, आपका जुनून, आपके अंदर का वो बच्चा जो किसी अच्छे विचार के आते ही खिल उठता था. हमें अभी और भी बहुत कुछ साथ मिलकर करना था, यह बहुत जल्दी हो गया (टूटे हुए दिल का इमोजी)."

काबिल की शूटिंग के एक्सपीरियंस को किया शेयर 

ऋतिक ने 'काबिल' की शूटिंग के दौरान मिले शानदार अनुभव के लिए भी निर्देशक का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने आगे लिखा, "मेरे दोस्त, मैं आपको बहुत कृतज्ञता के साथ याद रखूंगा. काश मैंने आपको और जोर से गले लगाया होता और 'काबिल' के जरिए मुझे मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन अनुभव देने के लिए आपका शुक्रिया अदा किया होता. कोई कभी पूरी तरह नहीं जान पाएगा कि आपने उस फिल्म को अपना कितना कुछ दिया. मेरा दिल टूट गया है, यह बहुत जल्दी हो गया. परिवार को हिम्मत मिले. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, मेरे दोस्त."

ये भी पढे़ं- बिहार में बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं गातीं हैं मनोज तिवारी का ये भोजपुरी का गाना, दो साल पहले हुआ वायरल

Advertisement

संजय गुप्ता की काबिल को बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि खबरों के अनुसार, शुक्रवार रात संजय गुप्ता गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. इस घटना के समय उनके परिवार के सदस्य सो रहे थे, इसलिए शनिवार सुबह उन्हें इस हालत में पाया गया. 

'काबिल' की बात करें तो इस फिल्म में यामी गौतम मुख्य अभिनेत्री थीं, जबकि रोनित रॉय और रोहित रॉय ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं. राकेश रोशन के बैनर 'फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस' के तले बनी इस फिल्म का संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था. 

'काबिल' कहानी है रोहन भटनागर (ऋतिक रोशन) की, जो देख नहीं सकते. उन्हें सुप्रिया (यामी गौतम) से प्यार हो जाता है और वे शादी कर लेते हैं; सुप्रिया भी देख नहीं सकतीं. लेकिन, उनकी जिंदगी तब बिखर जाती है जब सुप्रिया एक भयानक अपराध का शिकार हो जाती है, जिसके बाद रोहन उनकी मौत का बदला लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें- दीवाली पर 27 साल पुराना गाना जीत लेगा दिल, बिग बी ने किया था 30 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस, कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल का सुपरहिट सॉन्ग

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ekta Diwas Parade : केवडिया में भव्य परेड की शुरुआत, थोड़ी देर में देश को संबोधित करेंगे PM Modi!
Topics mentioned in this article
Hrithik Roshan
Sanjay Gupta
Kaabil
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं