लुक्स के मामले में पिता ऋतिक रोशन को टक्कर दे रहे हैं बड़े बेटे रिहान, लेटेस्ट PHOTO में  हाइट और डैशिंग लुक देख दंग रह जाएंगे आप

ऋतिक रोशन के बेटे रिहान सोशल मीडिया पर भले ना हों, लेकिन उनकी अच्छी खासी पॉपुलेरिटी है. फैंस उनके हर लेटेस्ट फोटो का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में रिहान की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
लुक्स के मामले में पिता ऋतिक रोशन को टक्कर दे रहे हैं बड़े बेटे रिहान
नई दिल्ली:

साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' से ब्लॉकबस्टर एंट्री करने वाले ऋतिक रोशन, भले ही सोशल मीडिया पर कम नजर आते हों, लेकिन वे फैंस के दिलों में छाए रहते हैं. ऋतिक का स्टाइल अंदाज देख उनपर करोड़ों लड़कियां उनपर मरती हैं. ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फैंस उनके बारे में जानने के लिए काफी दिलचस्पी रखते हैं. आपको बता दें की ऋतिक के साथ ही उनके बेटे भी इन दिनों जमकर चर्चाओं में हैं. उनके बड़े बेटे रिहान मानों उनकी ही परछाई हों. हाल ही में वायरल हो रही तस्वीरों में रिहान का लुक काफी डैशिंग लग रहा है.

ऋतिक रोशन के बेटे रिहान सोशल मीडिया पर भले ना हों, लेकिन उनकी अच्छी खासी पॉपुलेरिटी है. फैंस उनके हर लेटेस्ट फोटो का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में रिहान की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की वे अपने पिता की हाइट के बराबर पहुंचे नजर आ रहे हैं. साथ ही उनकी पर्सनालिटी और डैशिंग लुक सोशल मीडिया पर छा गया है. 

Advertisement

आपको बता दें की ऋतिक रोशन का उनकी पत्नी सुजैन के साथ साल 2014 में तलाक हो गया था. तब से दोनों मिलकर ऋदान और रेहान की देखभाल कर रहे हैं. ऋतिक ने दोनों ही बच्चों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दोनों अपने रिश्ते की दूरियों को बच्चों के बीच नहीं आने देते हैं. बता दें की आज भी ऋतिक और सुजैन अच्छे दोस्त हैं और बच्चों की खुशी के लिए दोनों वेकेशन पर भी साथ जाते हैं. 

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: वॉशिंगटन होटल में गोलीबारी के बाद PM Modi ने किया Tweet | Donald Trump