39 साल की ये एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए ले रही है 2 करोड़ 84 लाख! खुल गया बड़ा राज

हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स में एमिलिया क्लार्क ने डेनेरिस टार्गेरियन यानी ‘मदर ऑफ ड्रैगन्स’ का किरदार निभाया था. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने करोड़ों की फीस को लेकर तस्वीर साफ की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस की फीस का हुआ खुलासा

हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सीरीज में शुमार गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) के कलाकारों की कमाई को लेकर सालों से कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं. इस बीच कई बार यह दावा किया जाता रहा कि सीरीज के प्रमुख कलाकारों को प्रति एपिसोड करीब 3 लाख डॉलर (लगभग 2.84 करोड़ रुपये) की फीस दी जाती थी. अब इस मामले पर एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क ने खुद चुप्पी तोड़ी है. एमिलिया क्लार्क के मुताबिक, सीरीज के कलाकारों की कमाई बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई है. एमिलिया ने सीरीज में डेनेरिस टार्गेरियन यानी ‘मदर ऑफ ड्रैगन्स' का किरदार निभाया था.

"इतने पैसे मिलते तो कई पोर्शे खरीद लेती"

एक इंटरव्यू के दौरान एमिलिया क्लार्क से उनकी प्रति एपिसोड फीस को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें इतनी बड़ी रकम नहीं मिलती थी. एमिलिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हम इतनी कमाई नहीं कर रहे थे. सोचिए अगर इतना पैसा मिलता, तो मैं कई पोर्शे कारें चला रही होती.” हालांकि उन्होंने अपनी असली फीस की जानकारी शेयर नहीं की, लेकिन यह जरूर बताया कि शो से हुई कमाई ने उन्हें इतनी आर्थिक सुरक्षा जरूर दी कि वे अपने माता-पिता का होम लोन चुकाने में कामयाब हो गईं.

ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया का ट्विंस के साथ हुआ जोरदार वेलकम, वॉचमैन को दिखाई बेटे की झलक, फैंस कर रहे तारीफ

शो के दौरान नहीं हुआ जेंडर पे गैप

एमिलिया क्लार्क ने यह भी बताया कि उन्हें अपने पुरुष को-स्टार्स के बराबर ही पेमेंट किया गया था. उन्होंने कहा कि यह उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट था और उन्हें कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि महिला होने की वजह से उनकी फीस कम रखी गई हो. इससे पहले भी एक्ट्रेस कई बार कह चुकी हैं कि शो में उनके साथ भुगतान को लेकर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया.

Advertisement

2011 से 2019 तक चला था शो

Game of Thrones का पहला सीजन 2011 में ब्रॉडकास्ट हुआ था. यह शो 8 सीजन तक चला और 2019 में खत्म हुआ. दुनिया भर में इस सीरीज ने लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बनाए थे. शो में एमिलिया क्लार्क के अलावा किट हैरिंगटन, लीना हेडी, सोफी टर्नर और निकोलाज कोस्टर-वाल्डाउ जैसे कलाकार भी नजर आए थे.

गेम ऑफ थ्रोन्स के बाद भी चमकी किस्मत

डेनेरिस टार्गेरियन के किरदार से दुनियाभर में पहचान बनाने के बाद एमिलिया क्लार्क ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया. वह Terminator Genisys, Solo: A Star Wars Story, Last Christmas, Secret Invasion और The Pod Generation जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुकी हैं. आज भी एमिलिया क्लार्क हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- छोटी बहन का कत्ल, आरोपी की तलाश में दो भाई, कातिल बाप, 7 एपिसोड्स की नेटफ्लिक्स सीरीज ना करें मिस

Featured Video Of The Day
स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2026 जीतने वाले श्रेय पारिख ने NDTV से की Exclusive बात
Topics mentioned in this article