आशा भोसले का वो गाना जो बना धुरंधर की जान, लिखने वाले को भी आ गई थी शर्म

आशा भोसले ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने गाए थे. उनके बहुत गाने कई बार रिमिक्स कर आज भी सुनने को मिलते रहते हैं. ऐसे ही आशा भोसले का एक गाने फिल्म 'धुरंधर' में देखने को मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आशा भोसले का वो गाना जो बना धुरंधर की जान

आशा भोसले ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने गाए थे. उनके बहुत गाने कई बार रिमिक्स कर आज भी सुनने को मिलते रहते हैं. ऐसे ही आशा भोसले का एक गाने फिल्म 'धुरंधर' में देखने को मिला है. 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'कारवां' का गाना 'पिया तू अब तो आजा' आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. यह गाना आशा भोसले की आवाज में इतना पॉपुलर हुआ कि आज तक इसके कई रीमिक्स बन चुके हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में इस गाने का नया वर्जन सुनकर दर्शक दीवाने हो गए.

गीतकार को शर्म आ गई 

फिल्म 'कारवां' में यह गाना एक खास सीन के लिए बनाया गया था. संगीतकार आरडी बर्मन ने इसे तैयार किया और आशा भोसले ने गाया. गाने में 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' वाली लाइन भी शामिल है, जो आज भी याद की जाती है. गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी इस गाने के बोलों से इतने शर्मिंदा हुए कि रिकॉर्डिंग के दौरान वो वहां से चले गए. आशा जी को शुरू में आरडी बर्मन की तरफ से ऐसे बोल्ड गाने मिलने पर शिकायत थी, लेकिन आरडी बर्मन को पूरा यकीन था कि यह गाना हिट होगा. और वैसा ही हुआ. 

20 से अधिक भाषाओं में गाने गाए

आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं. वे 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में गा चुकी हैं. 'पिया तू अब तो आजा' के अलावा उन्होंने 'हरे रामा हरे कृष्णा' और 'डम मारो डम' जैसे गाने भी गाए, जो उस समय काफी विवादास्पद माने गए थे, लेकिन आज ये उनके सबसे यादगार गानों में शामिल हैं.

धुरंधर की जान बना गाना

'धुरंधर' फिल्म में यह गाना एक हाई ड्रामा चेज सीन में इस्तेमाल हुआ है. रणवीर सिंह (हमजा अली मज़ारी) और सारा अर्जुन (यालीना) वाली बाइक राइड के दौरान यह गाना बजता है. पुलिस से बचते हुए दोनों के बीच यह सीन बहुत रोमांचक है. इस नए रीमिक्स वर्जन ने गाने को फिर से नई जान दे दी है. दर्शक इसे 'धुरंधर सुपरहिट' कह रहे हैं.

यह गाना 1971 से लेकर आज तक लोगों की पसंद बना हुआ है. समय के साथ इसके कई वर्जन आए, लेकिन हर बार यह सुर्खियों में रहता है. आशा भोसले की अनोखी आवाज और आरडी बर्मन का जादुई संगीत इस गाने को अमर बना गया.'धुरंधर' में इस गाने का इस्तेमाल दिखाता है कि पुराने क्लासिक गाने आज भी नई फिल्मों में तरोताजा हो सकते हैं. युवा पीढ़ी इसे सुनकर एंजॉय कर रही है. आशा भोसले की इस धुन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अच्छा संगीत कभी पुराना नहीं होता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
TMC के दफ्तर पर बागियों का कब्जा! ग्राउंड रिपोर्ट से जानें मामला
Topics mentioned in this article
Asha Bhosle
Asha Bhosle Death
Piya Tu Ab To Aaja
Singer Asha Bhosle
Asha Bhosle Last Performance