केतन अग्रवाल हत्याकांड से हिलीं हिना खान, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बोलीं- सच कहना मुश्किल हो गया

हिना खान ने भी केतन अग्रवाल हत्याकांड पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने पूरे हत्याकांड पर अपनी चिंता जाहिर की है. हिना खान ने यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hina Khan
NDTV

पुणे में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल के हत्याकांड ने हर किसी को हैरान कर दिया है. हिला देने वाले इस हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं इस तरह की बढ़ रही घटनाओं को लेकर आम से लेकर खास तक हर कोई अपनी राय दे रहा है. अब टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी केतन अग्रवाल हत्याकांड पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने पूरे हत्याकांड पर अपनी चिंता जाहिर की है. हिना खान ने यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर दिया है. 

हिना खान का पोस्ट

दिग्गज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं. ऐसा लगता है कि सच को स्वीकार करने की तुलना में किसी की जान लेना आसान है. तुम उसे बचा सकते थे, बस एक सच बोलकर, और किसी भी XYZ के साथ अपनी जिंदगी जी सकते थे. क्यों?? अफसोस.'

सोशल मीडिया पर हिना खान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं. बात करें केतन अग्रवाल हत्याकांड की तो पुणे के गहुंजे में लोढ़ा बेलमोंडो में रहने वाले और परिवार की रियल एस्टेट कंपनी 'सक्सेस ग्रुप' के डायरेक्टर केतन, 18 जून को अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ उसके जन्मदिन के जश्न के तौर पर लोहागढ़ किले घूमने गया था. जहां सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को खाई में धक्का दे दिया.

क्या है पूरा मामला 

सिया ने शुरू में पुलिस को बताया था कि किले के पास तस्वीरें लेते समय केतन का पैर फिसल गया और वह गिर गया. शुरू में इसे दुर्घटनावश हुई मौत का मामला माना गया था, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने हत्या के शक में पीड़ित की मंगेतर और उसके दोस्त चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया. केतन के परिवार का आरोप है कि सिया गोयल पर पहले कभी कोई शक नहीं किया गया था. लेकिन हत्या से पहले उसने कुछ संदिग्ध हरकतें की थीं. परिवार ने लोहागढ़ ट्रेक के दौरान सिया द्वारा केतन को धक्का देने की एक पुरानी घटना का जिक्र किया, जिसे सिया ने उन्हें सांप से बचाने की कोशिश बताया था.

Advertisement

सिया के बयानों में कई बदलाव देखने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और धीरे-धीरे जांच में पता चला कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन की हत्या की थी. जल्द ही यह बात सामने आई कि सिया और चेतन एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे, और उसने केतन से शादी न करने की अपनी अनिच्छा कई तरह से जाहिर करने की कोशिश की थी.

Featured Video Of The Day
सोनम-सिया केस पर बीच डिबेट पुरुष आयोग की अध्यक्ष क्या बोल गईं?
Topics mentioned in this article
Ketan Agarwal
Ketan Agarwal Death
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Lohagad Fort Murder
Hina Khan