हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी सोनिया कपूर की 10 तस्वीरें, पांचवीं देख कहेंगे-ये तो पूरी हीरोइन है

हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी सोनिया कपूर खूबसूरती और स्टाइल के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. जानिए कैसे दोस्ती से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी और देखिए सोनिया कपूर की 10 खूबसूरत तस्वीरें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी सोनिया कपूर की 10 तस्वीरें

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर हिमेश रेशमिया ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं और सालों से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा हिमेश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं. खासतौर पर उनकी लव लाइफ ने लोगों का काफी ध्यान खींचा था. हिमेश की पत्नी सोनिया कपूर खूबसूरती और स्टाइल के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगतीं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनिया उनकी पहली नहीं बल्कि दूसरी पत्नी हैं. दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है, जो दोस्ती से शुरू होकर शादी तक पहुंची थी. चलिए आपको दिखाते हैं हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी की 10 तस्वीरें और बताते हैं उनकी लव लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें.

ये भी पढ़ें: धुंरधर के लिए रणवीर सिंह ने मेकर्स से मांगी थीं 3 वैनिटी वैन? गौरव गेरा ने अब बताई पूरी सच्चाई

हिमेश रेशमिया ने साल 1995 में कोमल से शादी की थी. दोनों लंबे समय तक साथ रहे और उनका एक बेटा स्वयं रेशमिया भी है. उस समय हिमेश अपने करियर को मजबूत बनाने में लगे हुए थे.

Advertisement

धीरे-धीरे हिमेश म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गए. उनके गाने लोगों की जुबान पर रहने लगे और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली थी.

Advertisement

सोनिया कपूर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया. सोनिया कपूर ने टीवी के पॉपुलर धार्मिक सीरियल ‘श्रीकृष्ण' में सुभद्रा का किरदार निभाकर घर-घर में खास पहचान बनाई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया कपूर और हिमेश की मुलाकात परिवार के जरिए हुई थी. कहा जाता है कि सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की करीबी दोस्त थीं.

Advertisement

बताया जाता है कि दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे. इसी दौरान बातचीत बढ़ी और फिर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी.

Advertisement

समय के साथ हिमेश और सोनिया की नजदीकियां बढ़ती चली गईं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट भी किया था.

सोनिया कपूर अपने ग्लैमरस और सिंपल अंदाज की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं.

साल 2017 में हिमेश और उनकी पहली पत्नी कोमल का तलाक हो गया था. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था.

तलाक के बाद हिमेश और सोनिया ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया. दोनों ने 11 मई 2018 को बेहद निजी समारोह में शादी कर ली थी.

आज हिमेश और सोनिया खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं. दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते हैं और उनकी जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है.

Featured Video Of The Day
क्या फिर भड़केगा संघर्ष? ईरान में आग और अमेरिका के सख्त रुख ने बढ़ाई चिंता
Topics mentioned in this article
Himesh Reshammiya
Sonia Kapoor
Himesh Reshammiya Wife Sonia Kapoor
Himesh Reshammiya Wife Sonia Kapoor Photos
Sonia Kapoor Pictures