राजेश खन्ना या अमिताभ बच्चन, 80 के दशक में कौन लेता था सबसे ज्यादा फीस ? सुपरस्टार के स्टारडम पर भारी पड़ी थी यह जोड़ी

Highat paid Indian Actors 80s : शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स आज एक फिल्म के लिए लगभग 150-250 करोड़ चार्ज करते हैं.  वहीं बिग भी फिल्मों और टीवी शोज के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार 80 के दशक में फिल्मों के लिए कितना चार्ज करते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Highat paid Indian Actors 80s : 80 के दशक में कौन लेता था सबसे ज्यादा फीस ?
नई दिल्ली:

Highat paid Indian Actors 80s : शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स आज एक फिल्म के लिए लगभग 150-250 करोड़ चार्ज करते हैं.  वहीं बिग भी फिल्मों और टीवी शोज के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार 80 के दशक में फिल्मों के लिए कितना चार्ज करते थे. हम आपको बता रहे हैं 80 के दशक के हाईएस्ट पेड एक्टर्स के बारे में...

1980 के दशक में अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर थे, जबकि राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा कम, लेकिन ज्यादा पैसे लेते थे और टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल थे. 1979-80 के दशक की शुरुआत तक, अमिताभ बच्चन  20 लाख फीस लेते थे. वहीं बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश  12 लाख फीस लेते थे. शत्रुघ्न सिन्हा 10 लाख फीस लेते थे. सलीम और जावेद की जोड़ी तब 21 लाख फीस लेती थी. ऋषि कपूर 10 लाख फीस लेते थे, वहीं  हेमा मालिनी की फीस भी तब 10 लाख थी.  

 अमिताभ बच्चन पूरे दशक में छाए रहे. कई हिट फिल्मों के साथ वह अपनी फीस बढ़ाते गए. 80 के दशक में उनकी फीस 50 लाख प्रति फिल्म तक पहुंच गई थी. 1990 तक उन्होंने अपनी फीस कई गुना बढ़ा ली, वह एक फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ लेने लगे. राजेश खन्ना रोमांस से एक्शन में फिल्मों में पॉपुलैरिटी बटोरने के बाद भी ज्यादा कमाने वाले सुपरस्टार नहीं बन सके. वह 1979 के आसपास 12 लाख पर फिल्म लेते थे. शत्रुघ्न सिन्हा इस समय के टॉप हीरो और कैरेक्टर एक्टर थे, जिनकी 70 के दशक के आखिर में 80 के दशक की शुरुआत में लगभग 10 लाख फीस थी. 

यह भी पढें:

 'अस्सी' ही नहीं, तापसी पन्नू की इन 8 फिल्मों ने दिखाया समाज को आईना, अमिताभ और शाहरुख के साथ भी दी है हिट, क्या आपने देखी ?

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की भारत में धूम, जानें कहां देख सकते हैं हानिया आमिर और बिलाल अब्बास के शो का लेटेस्ट एपिसोड

जापान वेकेशन पर पारंपरिक ड्रेस पहने दिखी माधुरी दीक्षित, पति डॉ. नेने के साथ समुराई से भरे ज्वालामुखी शिखर से शेयर की फोटो 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kasganj में 5 शव मिलने से सनसनी, मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश | BREAKING NEWS | UP News | Crime