जब-जब फिल्म में हुई हीरो की मौत बॉक्स ऑफिस पर टूटे कई रिकॉर्ड, लिस्ट में अमिताभ से लेकर शाहरुख की मूवी

हीरो का फिल्म में दम तोड़ना यानी टिकट खिड़की पर फिल्म को मजबूत सांसे मिलने का इशारा है. और ये कोई बेमानी बात नहीं है. ऐसी बहुत सी फिल्में हैं, जिसमें लास्ट में हीरो की डेथ ने उसकी कामयाबी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
हीरो की मौत ने इन फिल्मों को बनाया सुपरहिट
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्मों की जान होता है उसका हीरो. हीरो का एक्शन, उसकी एक्टिंग, उसका स्टाइल- सब उस दौर के युवाओं के सिर चढ़ कर बोलता है. और अगर हीरो मेल फैंस और फीमेल फैंस में बराबरी से हिट हो तो कहना ही क्या. वो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट होने की गारंटी भी बन जाता है. यही फेवरेट हीरो अगर फिल्म के आखिर में दम तोड़ देता है तो समझिए कि फिल्म को बंपर हिट होना ही है. हीरो का फिल्म में दम तोड़ना यानी टिकट खिड़की पर फिल्म को मजबूत सांसे मिलने का इशारा है. ये कोई बेमानी बात नहीं है. ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जिसमें लास्ट में हीरो की डेथ ने उसकी कामयाबी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया.

शोले

शुरुआत करते हैं शोले मूवी से. मूवी ने किस कदर बॉक्स ऑफिस पर रौनकें देखी हैं ये किसी से छिपा नहीं है. फिल्म के आखिर में जय बने अमिताभ बच्चन अपने दोस्त वीरू की गोद में सिर रख कर दम तोड़ देते हैं. इसके बाद अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी तो और बढ़ी ही, साथ ही फिल्म भी कई महीनों तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी.

दीवार

दीवार मूवी तक अमिताभ बच्चन मेल फैन्स के बीच एंग्री यंग मैन के रूप में फेमस हो चुके थे और फीमेल फैन्स के हार्टथ्रोब थे. ऐसे में दीवार मूवी में जब फिल्म के अंत में जब उनका डेथ सीन आता है तो हर फैन की आंख नम हो जाती है. बस यही नमी बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी भी बन जाती है.

देवदास

रोमांस किंग जब अपने प्यार के इंतजार में एक एक सांस गिनता है तो फैन्स का हाल भी बुरा हो जाता है. देवदास मूवी में शाहरूख खान का जाना भी दर्शकों को जज्बाती बना गया. संजय लीला भंसाली की इस एपिक मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कामयाबी बटोरी,

Advertisement

मोहरा

फिल्म के गाने और स्टोरी खूब एंटरटेन करती है लेकिन जब सुनील शेट्टी की मौत का सीन आता है तो दर्शक हंसना भूल जाते हैं और आंखें आंसुओं से नम हो जाती हैं.

कल हो ना हो

इस फिल्म में शाहरुख खान प्यार की परिभाषा सिखाते हैं और लास्ट में खुद मौत की गिरफ्त में आ जाते हैं. अपने फेवरेट हीरो का ये हाल देखकर फैन्स खूब जज्बाती हुए और फिल्म भी खूब चली.

Advertisement

रांझणा

पूरी फिल्म भर दर्शकों ने धनुष के निर्दोष प्यार का अहसास किया. इसी प्यार को मिस करते-करते धनुष फिल्म में खत्म हो गए. उनके डेथ सीन के बाद तक दर्शकों को ये उम्मीद थी कि अब शायद धनुष उठेंगे और फिल्म पूरी होगी.

रणबीर कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी ने पूछा - क्या आलिया मेरा इंतजार कर रही है?

रणबीर कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी ने पूछा - क्या आलिया मेरा इंतजार कर रही है?

Featured Video Of The Day
"CBI करे जांच!" राम मंदिर चंदा चोरी विवाद में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
Topics mentioned in this article
Hero Death In Movies
Hero Death Movie Superhit
Sholay
Kal Ho Naa Ho
Devdas
Mohra
Deewar
Raanjhanaa
फिल्में जिसमें हुई हीरो की मौत
हीरो की मौत से फिल्म हुई हिट
Shah Rukh Khan
Amitabh Bachchan
Bollywood Hit Movies