'हिना' से सुपरस्टार बनी पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार अब दिखती हैं ऐसीं, पहचानना होगा मुश्किल

फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नजर आईं इस एक्ट्रेस का नाता पाकिस्तान से रहा है. ‘हिना’ इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी. इसके बाद भी उन्होंने कई एक फिल्मों में काम किया. क्या आप जानते हैं कि ये अभिनेत्री आज कहां है और अब कैसी दिखती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
हिना में ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकीं जेबा का बदल गया है पूरा लुक
नई दिल्ली:

साल 1991 में आई फिल्म 'हिना' में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस जेबा बख्तियार तो आपको याद ही होंगी. बेहद मासूम सा चेहरा, खूबसूरत सी मुस्कान और काले घुंघराले बाल जेबा की बेपनाह सुंदरता को देख हर कोई उनका फैन बन गया था. फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नजर आईं इस एक्ट्रेस का नाता पाकिस्तान से रहा है. ‘हिना' इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी. इसके बाद भी उन्होंने कई एक फिल्मों में काम किया. क्या आप जानते हैं कि ये अभिनेत्री आज कहां है और अब कैसी दिखती हैं, चलिए आपको बताते हैं.

रणधीर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिना' ने जेबा को खूब शोहरत और नाम दिया. इस फिल्म से सुपरस्टार बन चुकीं जेबा ने इसके बाद भी बॉलीवुड की कई फिल्में कीं, लेकिन उन्हें वो सफलता दोबारा नहीं मिली.

Advertisement

जेबा की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही थी. जेबा ने चार शादियां की. जेबा ने सलमान वलियानी से तलाक लेकर सिंगर अदनान सामी से शादी की. अदनान और जेबा का एक बेटा भी है, अजान शामी. इसके बाद जेबा ने जावेद जाफरी से शादी की और साल भर के अंदर की उनका तलाक हो गया.  

Advertisement

बॉलीवुड में करियर खत्म हो जाने के बाद वह पाकिस्तान चली गई और वहां सोहेल खान लेगानी नाम के शख्स से शादी की. जेबा इन दिनों पाकिस्तान में टीवी सीरियल डायरेक्ट कर रही हैं.

Featured Video Of The Day
'बयान वापस लें, नहीं तो...' BJP ने जम्मू-कश्मीर के CM उमर को भेजा नोटिस
Topics mentioned in this article
Zeba Bakhtiar
Zeba Bakhtiar Look
जेबा बख्तियार
हिना
Henna
Henna Film
Henna Film Actress
Henna Pakistani Actress
Pakistani Actress
Zeba Bakhtiar Serial
Zeba Bakhtiar Film
Zeba Bakhtiar News
Ndtv Khabar
Ndtv News In Hindi
Ndtv Hindi
Bollywood News In Hindi