धर्मेंद्र नहीं इस सुपरस्टार से होने वाली थी हेमा मालिनी की शादी, अमिताभ बच्चन पर पड़े भारी, आज तक नहीं टूटा उनकी फिल्म का रिकॉर्ड

हेमा मालिनी से लगभग इस सुपरस्टार की शादी होने वाली थी, जो अपने समय के टॉप हीरो में गिने जाते हैं. लेकिन धर्मेंद्र बाजी मार ले गए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हेमा मालिनी से होने वाली थी इस सुपरस्टार की शादी
नई दिल्ली:

हेमा मालिनी बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जिनपर धर्मेंद्र का दिल आया और दोनों ने शादी कर ली. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की शादी बॉलीवुड के 'जंपिंग जैक' के नाम से मशहूर जितेंद्र से होने वाली थी. हालांकि दोनों की लव स्टोरी शादी तक नहीं पहुंच पाई और उन्होंने शोभा कपूर से शादी कर ली, जिनसे उनकी मुलाकात तब हुई जब वह 14 साल की थीं. और वह खुद 16 साल के. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जितेंद्र 6 अप्रैल को अपना 84वां बर्थडे मनाने वाले हैं. 

जितेंद्र से यूं हुई थी पत्नी की मुलाकात

जितेंद्र और शोभा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं. शोभा ब्रिटिश एयरवेज में उस समय एयर होस्टेस थीं. दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदली. वहीं जितेंद्र के संघर्ष के दिनों में शोभा कपूर ने उनका साथ दिया. वहीं सुपरस्टार ने वादा किया कि जब वह एक सफल एक्टर बन जाएंगे, तब उनसे शादी करेंगे.\

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के स्टारडम को टक्कर देने वाले सुपरस्टार की बहू की 5 फोटो, 1130 करोड़ है नेटवर्थ, 77,000 करोड़ साम्राज्य की है वारिस

हेमा मालिनी से रह गई 'अधूरी' शादी

70 के दशक में जितेंद्र बॉलीवुड का जाना माना नाम बन गए. वहीं उनका नाम हेमा मालिनी से जोड़ा जाने लगा. कहा जाता है कि जितेंद्र के माता-पिता हेमा को बहुत पसंद करते थे और वे चाहते थे कि दोनों शादी कर लें. वहीं कहा गया कि दोनों गुपचुप मद्रास (चेन्नई) में शादी करने वाले थे. लेकिन शोभा कपूर को इसकी भनक लग गई. शोभा ने तुरंत धर्मेंद्र, जो ड्रीम गर्ल को पसंद करते थे. उन्हें बता दिया, जिसके कारण धरम पाजी वहां पहुंच गए और शादी रुक गई. इसके बाद 18 अक्टूबर 1974 को जीतेंद्र ने शोभा कपूर से सादगी से शादी की. कपल के दो बच्चे एकता और तुषार कपूर हैं.  

Advertisement

अमिताभ बच्चन को दी टक्कर इस फिल्म से दी टक्कर 

अमिताभ बच्चन जहां बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे थे तो उनकी राजेश खन्ना के साथ फिल्म आनंद की काफी चर्चा हुई. वहीं 1971 में जितेंद्र की कारवां भी रिलीज हुईष जिसमें आशा पारेख भी थी. यह फिल्म जितेंद्र के फिल्मी करियर में मील का पत्थर साबित हुई. हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्म शोले के वर्ल्डवाइड 25 करोड़ टिकट बिके थे. वहीं जितेंद्र की कारवां ने चीन में 30 करोड़ टिकट सेल किये थे. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के दामाद की 4 फोटो, रणबीर कपूर आमिर खान के साथ दीं हिट फिल्में, अब रामायणम् में बनेंगे देवराज इंद्र

Advertisement
Featured Video Of The Day
खान सर के बॉडीगार्ड ने खोले बड़े राज!