Hema Malini Mother 8 Photos: बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी की मां ने उनके करियर को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने बेटी के जरिए उन सपनों को पूरा किया, जो उन्होंने कभी खुद के लिए देखे थे. हेमा की मां जया चक्रवर्ती खुद एक आर्टिस्ट बनना चाहती थी, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से ऐसा हो ना सका, तो बेटी को उन्होंने वो सब करवाया जिसका सपना वो देखा करती थीं. उन्होंने हेमा को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी दिलाई और फिल्मों में एक्टिंग की छूट भी दी. आइए जानते हैं हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती के बारे में.
कौन थीं जया चक्रवर्ती
जया चक्रवर्ती बॉलीवुड सुपरस्टार हेमा मालिनी की मां थीं. एक फिल्म प्रोड्यूसर थीं. साथ ही एक लेखिका भी थीं, जो तमिल पत्रिकाओं के लिए कॉलम लिखती थीं. उन्हें शास्त्रीय कला की भी अच्छी जानकारी थी और वह वायलिन बजाया करती थीं.
13 साल की उम्र की शादी
13 साल की छोटी सी उम्र में ही उनकी शादी हो गई थी, इसलिए वे एक कलाकार बनने के अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाईं. लिहाजा, उन्होंने अपने उन सपनों को अपनी बेटी हेमा मालिनी के जरिए पूरा किया.
ये भी पढ़ें- बॉबी देओल ने सनी देओल से चुराई थी जिंदगी की ये पहली चीज, बोले- भैया को अब भी नहीं पता
हेमा के जरिए पूरा किया अपना सपना
हेमा को बहुत कम उम्र में ही डांस क्लास में दाखिला दिलवा दिया. वे एक कुशल 'स्टेज मदर' साबित हुईं और बाद में अपनी बेटी को फिल्मों की दुनिया में एक बड़ा सितारा बनाने में अहम भूमिका निभाई.
कमबैक में भी हेमा का दिया साथ
हेमा ने एक बार खुलासा किया था कि उनकी मां ने ही उन्हें 'बागबान' फिल्म करने और चार बड़े बेटों की मां की भूमिका निभाने के लिए राज़ी किया था. Lehren Retro के साथ एक इंटरव्यू में, हेमा ने बताया कि वह इस रोल को निभाने में कितनी हिचकिचा रही थीं.
मां बनीं सपोर्ट
“लेकिन मेरी मां ने कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं, तुम्हें यह करना ही होगा!' मैंने कहा, ‘क्यों?' ‘नहींं, कहानी बहुत अच्छी है. तुम्हें यह करना ही होगा.' वह मेरे पीछे ही पड़ गई थीं. मैंने कहा, ‘ठीक है, मैं कर लूंगी.' उससे पहले मैं फिल्में नहीं कर रही थी. काफ़ी लंबे गेप के बाद मैं काम कर रही थी. इसलिए मैंने सोचा, ‘मुझे यह क्यों करना चाहिए?' लेकिन उन्होंने कहा, ‘नहीं, तुम्हें यह करना ही होगा. यह रोल बहुत अच्छा है.'”
धर्मेंद्र के थीं खिलाफ
रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी की मां जय चक्रवर्ती को धर्मेंद्र के साथ बेटी का रिश्ता स्वीकार नहीं था क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे.
धर्मेंद्र से हेमा मालिनी को दूर करने के लिए चुना रास्ता
कहा जाता है कि हेमा के करियर को बचाने और धर्मेंद्र से दूर करने के लिए जया बेटी के लिए दूसरे एक्टर्स से शादी का प्लान बना रही थीं. उन्होंने गिरीश करनाड़ और जीतेंद्र से शादी के बारे में भी सोचा था, जो फेल हो गया. हालांकि धर्मेंद्र ने अपने प्यार से हेमा मालिनी की मां को मना लिया.
ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai Cannes Day 2: जलपरी के बाद बॉस लेडी अवतार में ऐश्वर्या राय, फैंस बोले - नजरें नहीं हट रही