Hema Malini Doppelganger Video Viral : आजकल सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े फिल्मी सितारों के हमशक्लों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. कई बार लोग नकली सलमान खान, अक्षय कुमार या अजय देवगन जैसे दिखने वाले लोगों की रील्स देखते हैं और मजेदार कमेंट भी करते हैं. इसी ट्रेंड के बीच अब एक लड़की का वीडियो चर्चा में है, जो हूबहू बसंती अक्का हेमा मालिनी जैसी दिख रही है.
बसंती के अंदाज में नजर आई लड़की
वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की फिल्म 'शोले' के मशहूर किरदार बसंती के लुक में नजर आती है. यह किरदार अभिनेत्री Hema Malini ने निभाया था. वीडियो में लड़की ने वही स्टाइल, वही एक्सप्रेशन और लगभग वैसी ही एक्टिंग करने की कोशिश की है. पहली नजर में देखने पर कई लोग हैरान रह गए कि यह असली हेमा मालिनी नहीं, बल्कि उनकी हमशक्ल है.
तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर archanaprity_2427 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. लोगों ने इसे खूब पसंद किया और कमेंट सेक्शन में तारीफ की बाढ़ आ गई.
लोगों के रिएक्शन आए सामने
वीडियो पर कई यूजर्स ने लिखा कि लड़की बिल्कुल हेमा जी जैसी दिख रही है. एक यूजर ने कमेंट किया, “आप तो बिल्कुल हेमा जी की तरह लग रही हैं.” कुछ लोगों ने उनकी अदा और एक्सप्रेशन की तारीफ की, तो कुछ ने लिखा कि बसंती की याद ताजा हो गई.
फिल्म ‘शोले' का जादू आज भी कायम
1975 में रिलीज हुई शोले आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म के किरदार और डायलॉग आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं.
यह भी पढें: