Hema Malini Bungalow: हेमा मालिनी का बंगला, धर्मेंद्र की यादें, डांस हॉल में जूते चप्पल की नहीं इजाजत, क्यों दो अलग अलग किचन

Hema Malini Bungalow: हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने मां के घर की झलक दिखाई और बताया कि सालों से इस घर का कोई नाम नहीं है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Hema Malini Bungalow: हेमा मालिनी के बंगले का वीडियो
YouTube
नई दिल्ली:

Hema Malini Bungalow: हेमा मालिनी का मुंबई वाला घर बॉलीवुड फैंस के लिए शाहरुख खान, धर्मेंद, सलमान खान और दिलीप कुमार जैसे सितारों के घरों में से एक रहा है. वहीं हाल ही में ईशा देओल ने मां के घर की झलक फैंस को दिखाई. दरअसल, कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में ईशा देओल ने 54 साल पुराने घर की झलक दिखाई, जो अब कई मंजिलों वाला घर बन चुका है. वहीं अब यह अद्वितिया के नाम से जाना जाता है. हालांकि ईशा देओल ने खुलासा किया कि कई सालों से इस घर का कोई नाम नहीं था और फैंस इसे हेमा मालिनी का घर या ड्रीम गर्ल के घर के नाम से जानते थे. लेकिन स्पिरिचुअल लीडर श्री श्री रविशंकर ने इस नाम का सुझाव दिया, जिसका मतलब है, यूनिक या जो मैच नहीं हो सकता. 

हेमा मालिनी के घर में धर्मेंद्र की यादें

24 नवंबर 2025 को 89 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले धर्मेंद्र की यादें अभी भी हेमा मालिनी के घर में देखने को मिलती है. घर के इंटीरियर में हल्के न्यूट्रल शेड्स, मार्बल फ्लोरिंग, शीशे वाली दीवारें, शानदार झूमर, बड़ी बड़ी खिड़कियां और बड़ी डाइनिंग एरिया होने के बावजूद घर के हर कोने में हेमा मालिनी के पति और सुपरस्टार धर्मेंद्र की झलक दिख जाती है. एक सोफे पर धर्मेंद्र की तस्वीर वाला तकिया और दूसरे सोफे पर हेमा मालिनी की फोटो वाला तकिया रखा गया है. इसके अलावा हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की पुरानी यादों की झलक भी घर पर टंगी तस्वीरों में देखने को मिलती है. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के हनुमान ने बेटे विंदू दारा सिंह को इंटरफेथ मैरिज पर दी थी चेतावनी, कहा- हिंदू मुस्लिम शादियां मुश्किल हैं

डांस हॉल का है खास महत्व

Photo: curly tales youtube

हेमा मालिनी के घर का एक कोना बेहद खास है, जो कि है उनका डांस हॉल या रिहर्सल हॉल. जहां ड्रीम गर्ल अपने क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस करती हैं. ईशा देओल के मुताबिक, डांस हमेशा से उनकी मां की जिंदगी के उतार चढ़ाव में साथ रहा है. वहीं डांस हॉल उनके क्लासिकल डांस की तरफ कमिटमेंट को दिखाता है, जिसके चलते यह कमरा और भी खास हो जाता है. वहीं इस कमरे में सम्मान के चलते किसी भी फुटवियर की इजाजत नहीं है. 

Advertisement

हेमा मालिनी की लेगेसी को दिखाता है ये रूम

ईशा देओल ने एक और कमरे की झलक दिखाई, जो कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की यादों से भरा हुआ है. इसमें फैन द्वारा बनाए गए स्कैच, फैमिली फोटोग्राफ और दशकों पुरानी यादों की झलक देखने को मिलती है. इसी के साथ एक फोटो की तरफ इशारा करते हुए ईशा देओल कहती हैं कि रजिया सुल्तान से उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ क्योंकि जब हेमा मालिनी प्रेग्नेंट थीं तो वह इसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. इसके अलावा बुक्स और अवॉर्ड की भी एक्ट्रेस ने झलक दिखाई. 

Advertisement

दो किचन ने खींचा ध्यान

हेमा मालिनी के घर में दो कितन हैं, जिसकी जानकारी देते हुए ईशा देओल ने बताया कि उनकी मां स्ट्रिक्ट वेजिटेरियन डाइट फॉलो करती हैं. इसके चलते किचन ही नहीं शेफ भी उनके घर में अलग अलग हैं. वहीं परिवार, मेहमान और रिश्तेदार, जो रिश्तेदार नॉनवेज नहीं खाते वह घर में आते हैं. उनके लिए अलग किचन में खाना बनाया जाता है. इसी के साथ अलग कुक भी रखा गया है. 

हेमा मालिनी के बंगले का इतिहास

हेमा मालिनी के बंगले का एक इतिहास है. दरअसल, उन्होंने बताया था कि 1972 में जब वह सीता और गीता की शूटिंग कर रही थीं तो उन्होंने यह प्रॉपर्टी खरीदी थी. यह पहले गुजराती फैमिली का घर था. इस घर को बाद में बढ़ाया गया और रेनोवेट किया गया. इसके चलते यह अब कई मंजिला इमारत में तब्दील हो चुका है. 

ये भी पढ़ें- पहली हिट, फिर लगातार फ्लॉप, प्रोड्यूसर हुआ बर्बाद, लेकिन 2000 करोड़ नेटवर्थ वाले बेटे ने बदली दी किस्मत

Featured Video Of The Day
VIDEO: खाट पर गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल, पुल और सड़क ना होने पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
Topics mentioned in this article
Esha Deol
Dharmendra
Hema Malini Daughter
Bollywood
Entertainment