हीरामंडी के इस एक्टर को ना पंसद आई धुरंधर और ना ही टॉक्सिक, बोले- अब फिल्में समाज का आईना नहीं रहीं, खो बैठी हैं अपनी मासूमियत 

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले ब्रिटिश एक्टर जेसन शाह इन दिनों चर्चा में हैं. वह विजय की फिल्म जना नायकन में नजर आने वाले हैं. स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि कैसे फिल्मों ने अपनी मासूमियत खो दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हीरामंडी के इस एक्टर को ना पंसद आई धुरंधर और ना ही टॉक्सिक
नई दिल्ली:

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले ब्रिटिश एक्टर जेसन शाह इन दिनों चर्चा में हैं. वह विजय की फिल्म जना नायकन में नजर आने वाले हैं. स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि कैसे फिल्मों ने अपनी मासूमियत खो दी है. उन्होंने रणवीर सिंह की धुरंधर और यश की टॉक्सिक टीजर की आलोचना की. जेसन ने इस बारे में अपने विचार शेयर किए कि आज धर्म और राजनीति सिनेमा को कैसे प्रभावित करते हैं. उन्होंने कहा, “धर्म और राजनीति का फिल्मों पर बहुत ज्यादा असर रहा है. न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में भी.  सिनेमा कला का रूप रहा है जो लोगों से बात करता है, उनसे जुड़ता है, इसलिए अगर फिल्में नहीं बदलेंगी, तो लोग इंटरेस्ट खो सकते हैं. हालांकि, मुझे लगता है कि फिल्मों की मासूमियत खो गई है. क्या आज हर कोई पार्टनर देखने जाएगा? मुझे नहीं लगता. लोग इतनी हिंसा देखना चाहते हैं. मैं टॉक्सिक का टीजर देख रहा था, जो दिखाता है कि प्रोड्यूसर के तौर पर हमारा दिमाग कहां तक पहुंच गया है.”

यह भी पढ़ें - खूबसूरती में धर्मेंद्र की बहन भाभी हेमा मालिनी से नहीं कम, फिल्मों में होती तो रेखा, वहीदा, शर्मिला, रेखा को देतीं टक्कर

उन्होंने धुरंधर में हिंसा का आनंद लेने वाले लोगों की भी आलोचना की और कहा, “मुझे यह देखकर झटका लगा कि लोग धुरंधर में हिंसा का आनंद ले रहे हैं. माता-पिता अपने छोटे बच्चों को फिल्म दिखाने ले गए, लेकिन धुरंधर राजनीति से प्रेरित थी. यह भारत में हुई किसी घटना की कहानी थी. एक बहुत ही गंभीर विषय और लोग इस विषय पर दूसरों की राय देखना पसंद करते हैं कि उन्होंने इस विषय पर क्या बनाया है”
  
धुरंधर और यश की टॉक्सिक के बारे में

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर एक जासूसी थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं. यह फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान के ल्यारी में आपराधिक गिरोहों में घुसपैठ करके आतंकवाद को जड़ से खत्म करता है. फिल्म को रिलीज़ होने पर बहुत प्यार मिला और इसने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1,300 करोड़ कमाए. फैंस अब इसके सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज का इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें - सुपरस्टार ने इस बच्ची को कचरे से उठाकर दिया अपना नाम, बनी हॉलीवुड स्टार, खूबसूरती ऐसी कि हटेगी नहीं नजर

यश की टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स भी उसी दिन रिलीज होने वाली है टीज़र में एक ग्राफिक सीन को लेकर फिल्म को आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें कई लोगों ने मेकर्स की आलोचना की. टीजर में नजर आने वाली महिला एक्टर, बीट्रिज टॉफेनबैक को कथित तौर पर आलोचना के बाद अपना सोशल मीडिया डिलीट करने के लिए मजबूर किया गया था. फिल्म में नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Indore Fire News | Bharat Ki Baat Batata Hoon: कार चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट, 8 की मौत