Haunted 3D Echoes of the Past Collection: 2 घंटे 18 मिनट की इस हॉरर फिल्म की थिएटर्स में बढ़ी डिमांड, पांच दिन में कर डाली चौंकाने वाली कमाई

Haunted 3D Echoes of the Past Box Office: 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई के बाद वीकडे में भी फिल्म का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Haunted 3D Echoes of the Past Box Office Collection: हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन
Social Media

Haunted 3D Echoes of the Past Collection: बीते शुक्रवार को भारत में हिंदी, साउथ और हॉलीवुड की मिलाकर कुत 20 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, लेकिन इन 20 फिल्मों में जिसने सबसे बड़ी बाजी मारी है वह बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म का जिसका बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपये है. विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित रोमांटिक हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से आगे बढ़ रही है. मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे स्टारर यह फिल्म रिलीज के पांचवें दिन भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है. कम बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक अपने निवेश का बड़ा हिस्सा वसूल लिया है और जल्द ही मुनाफे में आने वाली है.

'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई के बाद वीकडे में भी फिल्म का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा. यंग दर्शकों की अच्छी संख्या के कारण फिल्म वीक डेज में भी टिकट बिक्री बनाए हुए है.

पांच दिनों की कमाई

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' ने भारत में 2.2 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. यह चौथे दिन की 2 करोड़ की कमाई से 10 प्रतिशत ज्यादा है. 

पांच दिनों का कुल आंकड़ा इस तरह है:
- दिन 1: 2.5 करोड़
- दिन 2: 3.25 करोड़
- दिन 3: 3.6 करोड़
- दिन 4: 2 करोड़
- दिन 5: 2.2 करोड़

कुल कमाई: 13.55 करोड़ रुपये नेट.

'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' का बजट मात्र 15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. पांच दिनों में ही इसने अपने बजट का करीब 90.33 प्रतिशत हिस्सा वसूल लिया है. अब सिर्फ 1.45 करोड़ रुपये और कमाने हैं, जिसके बाद फिल्म 'सेफ जोन' में पहुंच जाएगी. उम्मीद है कि छठे दिन ही यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा. इसके बाद फिल्म मुनाफा कमाना शुरू कर देगी.

फिल्म की टीम

'हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ द पास्ट' का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है. फिल्म के निर्माता आनंद पंडित और राकेश जुनेजा हैं. इसमें मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में हैं. चेतना पांडे के अलावा अन्य कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे.

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा चोरी कांड में अब शंकराचार्य की एंट्री!
Topics mentioned in this article
Haunted 3d
Haunted 3D: Echoes Of The Past
Haunted 3D: Echoes Of The Past Box Office
Bollywood