Box Office: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे का बॉक्स ऑफिस पर राज, दो दिन में मैं वापस आऊंगा, गवर्नर, भारत भाग्य विधाता से दोगुनी कमाई 

Haunted 3D Box Office Collection Day 2: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने 12 जून को रिलीज हुई मैं वापस आऊंगा, गवर्नर और भारत भाग्य विधाता जैसी फिल्मों को पछाड़ा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Haunted 3D Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे का जलवा
नई दिल्ली:

Haunted 3D: Echoes of the Past Box Office Collection Day 2: 12 जून को रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा, मनोज बाजपेयी की गवर्नर और कंगना रनौत की मचअवेटेड फिल्म भारत भाग्य विधाता की रिलीज से पहले जमकर चर्चा थी. बड़ी स्टारकास्ट और मोटा बजट. इसी सारे हंगाने के बीच मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट रिलीज हुई. किसी ने सोचा भी नहीं थी और इस अकेली फिल्म ने बाकी तीन फिल्मों से दो दिन में ही बढ़त बना. इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन टीम का हौसला बढ़ाने वाला है. बिना प्रमोशन और सोशल मीडिया पर चर्चा के बिना ही फिल्म ने कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी जैसे मंझे हुए कलाकारों की फिल्म को पछाड़ दिया है और दो गुना कमाई अपने नाम कर ली है. 

हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट का कलेक्शन डे 2 

विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट ने पहले दिन 2.67 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब दूसरे दिन फिल्म ने 32 प्रतिशत की छलांग शनिवार को लगाई है और 3.84 करोड़ का कलेक्शन दूसरे दिन हासिल कर लिया है. इसके बाद दो दिनों का कलेक्शन 6.51 करोड़ रुपए हो गया है. इसी के साथ 12 जून को रिलीज हुई फिल्मों में विनर का खिताब मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म को मिला है. 

ये भी पढ़ें- मधुबाला का ये गाना आज भी है फैंस का फेवरेट, जिसे 66 साल पहले लिखा था 105 बार,  फिल्म बनाने में झोंके 12 साल

Advertisement

मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, दिलजीत दोसांझ स्टारर और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि दूसरे दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. इसके बाद भारत में 3 करोड़ का कलेक्शन मैं वापस आऊंगा ने कमाए. जबकि वर्ल्डवाइड 3.60 करोड़ की कमाई हासिल की है. 

भारत भाग्य विधाता का कलेक्शन डे 2

सैकनिल्क के अनुसार, कंगना रनौत की फिल्म ने पहले दिन केवल 1 करोड़ कमाए थे. लेकिन शनिवार को कमाई 1.45 करोड़ पहुंची. इसके बाद भारत में दो दिन की कमाई 2.45 करोड़ ही हो पाई है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 2.93 करोड़ जा पहुंची है. 

Advertisement

गवर्नर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मनोज बाजपेयी की फिल्म ने पहले दिन 90 लाख की कमाई हासिल की थी. लेकिन दूसरे दिन आंकड़ा बढ़कर 1.15 लाख पर पहुंचा. इसके बाद भारत में कमाई 2.05 करोड़ हो पाई है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 2.46 करोड़ ही पहुंच पाया है. 

ये भी पढ़ें- प्राइम वीडियो पर इस स्पाई थ्रिलर सीरीज के 7 एपिसोड एक बार में ही देख लेंगे आप, 9 महीनों से OTT पर है छाई

Featured Video Of The Day
ड्रग्स केस में फंसे जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी रिहा, लेकिन इंदौर छोड़ने पर रोक
Topics mentioned in this article
Haunted 3D Echoes Of The Past
Main Vaapas Aaunga
Governor
Bharat Bhagya Vidhata
Bollywood