हरियणवी मयूजिक इंडस्ट्री के लिए दुखद खबर सामने आ रही है. अपने सुपरहिट गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' से पहचान बनाने वाले सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बुधवार को उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में सिंगर को अज्ञात हमलावरों ने करीब 20 राउंड फायर कर सिंगर की हत्या कर दी. जब वह जिम से बाहर निकल रहे थे, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दशहत का माहौल बना हुआ है.
3-4 अज्ञात लोगों ने मारी गोली
मामले को लेकर शामली पुलिस ने बताया कि उन्हें डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि बंटीखेड़ा के रहने वाले सिंगर अंकित बालियान को जिम से निकलते समय 3-4 अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही शामली कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की.
20 राउंड किए ते फायर
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया पूछताछ में जानकारी मिली कि बुधवार शाम करीब 7 बजे अंकित बालियान शामली में रोजमर्रा की तरह जिम से वर्कआउट करके बाहर निकले ही थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे 4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उनपर 20 राउंड फायर किए , जिसमें वह बुरी तरह जखमी हो गए. और घटना को अंजाम देने के बाद हमलवार फरार हो गए, जिसके आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया , लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
सीसीटीवी से की जा कही हा हमलावरों की पहचान
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार घटना को चार लड़कों ने अंजाम दिया था, जिसमें से जो दो बाइक पर आए थे. हमलावरों की पहचान के लिए फिलाहल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गायक सोनीपत में रहकर गाने बनाता था, लेकिन वहां पर विवाद होने के बाद वह यहां भाग कर आ गया था. ऐसे में संभावना है कि यह पूरा मामला हरियाणा और सोनीपत से जुड़ा हुआ है. इस एंगल पर भी जांच की जा रही है और हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है. घटना के जल्द खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.
वर्कआउट खत्म जिसम से निकले थे बाहर
मौके पर मौजूद जिम मालिक रवि शर्मा ने बताया कि हरियाणवी आर्टिस्ट अंकित बालियान करीब आठ महीने से उनके जिम में वर्कआउट करने आ रहे थे. हर रोज़ की तरह, उन्होंने अपना वर्कआउट खत्म किया और चले गए, लेकिन थोड़ी ही दूर पर, करीब चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और पैदल भाग गए. गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है. इलाके में इस हत्या से दहशत का माहौल है.
आपके लिए और भी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)