हार्दिक पांड्या ने कभी पांव में पहनी गर्लफ्रेंड की हील्स तो कभी टेडी बेयर पर सिर रखकर सोते आए नजर- ऐसा था माहिका का बर्थडे सेलिब्रेशन

मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने 19 फरवरी 2026 को अपना 25वां जन्मदिन मनाया. उनके बॉयफ्रेंड और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही रोमांटिक पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हार्दिक पांड्या ने कभी पांव में पहनी गर्लफ्रेंड की हील्स तो कभी टेडी बेयर पर सिर रखकर सोते आए नजर

मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने 19 फरवरी 2026 को अपना 25वां जन्मदिन मनाया. उनके बॉयफ्रेंड और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही रोमांटिक पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों का एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें दोनों साथ में अच्छे समय बिताते दिख रहे हैं. हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर हार्दिक का खास पोस्ट

वीडियो के साथ कैप्शन में हार्दिक पांड्या ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी प्रिंसेस. 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए थैंक्यू. मैं जानता हूं कि तुम बहुत शानदार इंसान हो. मैं तुमसे प्यार करता हूं.' इस पोस्ट का जवाब देते हुए माहिका ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "तुम इस साल का मेरा सबसे अच्छा तोहफा हो." हार्दिक और माहिका का रिश्ता पिछले साल अक्टूबर 2025 में सामने आया था, जब दोनों ने अपना रिलेशन ऑफिशियल किया. इससे पहले रिलेशनशिप की अफवाहें चल रही थीं. 

कौन है हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका 

आपको बता दें कि माहिका एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री ली है. इसके बाद मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाया. वे कई म्यूजिक वीडियो, इंडिपेंडेंट फिल्मों और ऐड कैंपेन में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी किया है. 2024 में उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में 'मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज)' का खिताब भी मिला. दूसरी तरफ, हार्दिक पांड्या पहले नताशा स्टेनकोविक से शादीशुदा थे. उनकी 2020 में शादी हुई और एक बेटा अगस्त्य भी है. 2024 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया और अब वे अपने बच्चे की जॉइंट कस्टडी में साथ निभा रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के बयान से मचा सियासी बवाल!
Topics mentioned in this article
Hardik Pandya
Mahieka Sharma
Mahika Sharma
Hardik Pandya Girlfriend Mahieka Sharma
Hardik Pandya And Mahieka Sharma