नई गर्लफ्रेंड की वजह से बदला हार्दिक पांड्या का खेल, बोले- उन्होंने मेरे अंदर के बच्चे से दोबारा मिलवाया

हार्दिक पांड्या ने कहा कि उन्होंने अब तक अपनी बल्लेबाजी का पूरा इस्तेमाल नहीं किया है. उन्होंने बताया कि गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने उन्हें फिर से क्रिकेट से जुड़ने और कड़ी मेहनत करने के लिए मोटिवेट किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई गर्लफ्रेंड की वजह से बदला हार्दिक पांड्या का खेल

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. लेकिन सिर्फ अपने खेल के लिए नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी वो सुर्खियां बटोर रहे हैं. जुलाई 2024 में नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक ने 2025 के आखिर में महीका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक किया था. महीका को हार्दिक और नताशा के बेटे अगस्त्य के साथ भी देखा गया. जिसके बाद ये खबरें जोर पकड़ रही हैं कि माहिका शर्मा हार्दिक पांड्या की फैमिली को भी अपना चुकी हैं. फैमिली ही क्यों माहिका ने उन्हें क्रिकेट के प्रति नजरिया बदलने में भी हेल्प की है.

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने कभी पांव में पहनी गर्लफ्रेंड की हील्स तो कभी टेडी बेयर पर सिर रखकर सोते आए नजर- ऐसा था माहिका का बर्थडे सेलिब्रेशन

खुद से सवाल और 40% पोटेंशियल

हाल ही में जियोस्टार से बातचीत में हार्दिक ने खुलकर माना कि वो अभी तक अपनी बल्लेबाजी का पूरा दम नहीं दिखा पाए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अब तक उन्होंने अपनी बैटिंग पोटेंशियल का सिर्फ 40 फीसदी ही इस्तेमाल किया है. उनके मुताबिक वो जैसा सोचते हैं, जैसा प्रैक्टिस करते हैं और जैसा इमेजिन करते हैं. वो मैदान पर पूरी तरह ट्रांसलेट नहीं हो पाया. आईपीएल के बाद उन्होंने खुद को समय दिया और ये समझने की कोशिश की कि आखिर कमी कहां रह रही है. इसी दौरान उनकी जिंदगी में माहिका आईं. हार्दिक ने बताया कि दोनों के बीच खेल को लेकर लंबी बातचीत होती थी. इन बातों ने उन्हें अपने अंदर के उस बच्चे से दोबारा मिलवाया. जो सिर्फ खेल के मजे के लिए क्रिकेट खेलता था.

क्रिकेट से दोबारा प्यार

हार्दिक के मुताबिक महीका ने उन्हें क्रिकेट के लिए वही पुराना एक्साइटमेंट वापस दिलाया. उन्होंने पर्दे के पीछे जमकर मेहनत की. कई दिनों तक वो छह से सात घंटे मैदान पर प्रैक्टिस करते रहे. लंबी बैटिंग सेशन, फिटनेस पर फोकस और माइंडसेट में बदलाव, इन सबने उन्हें फिर से ट्रैक पर लाने में मदद की. महीका की वजह से क्रिकेट में अपना पोटेंशियल बढ़ा रहे हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. उन्होंने अपनी गर्दन के पीछे ‘M' अक्षर का टैटू बनवाया. जो महीका के नाम का पहला अक्षर है.

Featured Video Of The Day
UP Ramzan Loudspeaker: सहरी और इफ्तार के समय मस्जिदों से नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर, क्या बोली सरकार?