1.5 करोड़ में बनी हनुमान अंश ने कमाए 450 करोड़ रुपये,मगर इन चार लोगों में बंटे का फिल्म का मुनाफा, एक तो मिलेगे 25 परसेंट

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को रिलीज हुए 84 दिन हो चुके हैं, लेकिन यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1.5 करोड़ में बनी हनुमान अंश ने कमाए 450 करोड़ रुपये
NDTV

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती से टिकी हुई है. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को रिलीज हुए 84 दिन हो चुके हैं, लेकिन यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है. कहा जा रहा है कि फिल्म 100 दिन पूरे करने के बाद ही थिएटर से उतरेगी.‘हनुमान अंश' ने इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. अब फिल्म दुनियाभर में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

 हनुमान अंश की कुल कमाई

फिल्म के आए नए आंकड़ों के अनुसार, ‘हनुमान अंश' ने भारत में अब तक 341.71 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 403.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. विदेशों से भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है. विदेशी बाजारों से लगभग 48.80 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इस तरह वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 452 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.

‘हनुमान अंश' का बजट काफी कम था. को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का कुल बजट 1.5 करोड़ रुपये से थोड़ा ही ज्यादा था. इसमें उन्होंने खुद करीब 50 लाख रुपये का निवेश किया था, जो कुल बजट का लगभग एक-तिहाई हिस्सा था.

किस-किस में बंटेगी फिल्म की कमाई

मुनाफे के बंटवारे के बारे में अनुप्रिया ने साफ बताया कि सबसे पहले डिस्ट्रीब्यूटर्स अपना हिस्सा लेंगे. उसके बाद टैक्स और अन्य खर्च काट लिए जाएंगे. जो मुनाफा बचेगा, उसे चार पार्टनर्स, तीन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के बीच बराबर बांटा जाएगा. नियमों के मुताबिक उन्हें मुनाफे का 25 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा.

Advertisement

अनुप्रिया को उम्मीद है कि सिर्फ थिएटर की कमाई से ही उन्हें लगभग 50 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि यह अभी सिर्फ अनुमान है. OTT, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स की डील अभी बाकी है. इनसे और कमाई होने की उम्मीद है.

फिल्म में कलाकारों को भी सीमित फीस मिली थी. शोभिनव सत्या, जिन्होंने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया, उन्हें करीब 15 लाख रुपये मिले. चंदन के. आनंद को लगभग 8 लाख, विहान शेडगे को 5 लाख, अनिल रस्तोगी को 4 लाख, पूर्णिमा तिवारी को 3.5 लाख और गुलशन पांडे को करीब 3 लाख रुपये मिले.

Advertisement

यह भी पढ़ें | 2026 की दूसरी हनुमान अंश बनी हॉरर फिल्म, 30 से 100 पार पहुंचे सिनेमाघरों में शोज, 3 दिन में बजट से ज्यादा कमाई

Featured Video Of The Day
पति पर चाकू से हमला कर भागते जिम ट्रेनर प्रेमी का CCTV फुटेज
Topics mentioned in this article
Hanuman Ansh
Hanuman Ansh Blockbuster Collection
Hanuman Ansh Box  office Collection
Hanuman Ansh Box Office
Hanuman Ansh Box Office Collection

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं