ना पोस्टर, ना होर्डिंग, ना प्रचार में पैसा, फिर कैसे ब्लॉकबस्टर बनीं हनुमान अंश, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा 

नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा- आपसी बातचीत और ऑनलाइन चर्चाओं से फिल्म 'हनुमान अंश' की लोकप्रियता बढ़ी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनुमान अंश को कैसे मिली सफलता, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने जीता बेस्ट डायरेक्टर का IFFI Award
NDTV
नई दिल्ली:

2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को IFFI में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए चुना गया. इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि फिल्म को सीमित स्तर पर रिलीज किए जाने और प्रचार पर ज्यादा खर्च नहीं करने के बावजूद भारत और विदेशों में लोकप्रियता मिली. गोवा में आयोजित 57वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के समापन समारोह के दौरान ‘रेड कार्पेट' पर बातचीत करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि इंटरनेट पर लाखों लोगों ने फिल्म की चर्चा की, जिससे इसे बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली. 

हनुमान अंश के प्रचार पर बोले विशाल चतुर्वेदी

उन्होंने कहा कि फिल्म का बड़े स्तर पर प्रचार नहीं किया गया था, इसके पोस्टर या होर्डिंग भी नहीं लगाए गए थे, लेकिन दर्शकों ने इंटरनेट पर चर्चा और एक-दूसरे को फिल्म के बारे में बताकर इसे लोकप्रिय बनाने में मदद की. यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी है. चतुर्वेदी ने कहा, 'हमें जो प्रतिक्रिया मिली, वह शानदार थी. हमारी फिल्म बहुत छोटे स्तर पर रिलीज हुई थी, लेकिन बड़ी संख्या में लोग इसे एक स्तर से दूसरे स्तर तक पहुंचाने के लिए एकजुट हुए.'

ये भी पढ़ें- 12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया गाना, करता है इश्क को सलाम, शादी हो या पार्टी का है रोमांटिक एंथम

Advertisement

सीमित प्रचार के बावजूद हनुमान अंश हुई ब्लॉकबस्टर

उन्होंने कहा, 'सीमित प्रचार के बावजूद लाखों लोगों ने इंटरनेट पर हमारी फिल्म की चर्चा की. देशभर के लोगों और बाद में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के दर्शकों ने फिल्म को इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में मदद की.' उन्होंने कहा कि यह शायद अपने आप में एक अनोखी बात थी कि बिना किसी पारंपरिक प्रचार, पोस्टर या होर्डिंग के किसी फिल्म को दर्शकों से इतनी बड़ी प्रतिक्रिया मिली.  

ये भी पढ़ें- Gippy Grewal Carry On Jatta Songs: गिप्पी ग्रेवाल की 14 साल पुरानी सुपरहिट पंजाबी फिल्म, ओडिया, तेलुगू, बंगाली में बनीं, बांग्लादेश ने भी बनाया रीमेक, 8 गानों का जलवा बरकरार 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
'माफ करदो सर..' योगी पुलिस ने ठोका तो गिड़गिड़ाने लगा अपराधी सलमान!
Topics mentioned in this article
Hanuman Ansh
Hanuman Ansh Success
Bollywood
Vishal Chaturvedi
IFFI

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं