Hanuman Ansh Box Office Collection Day 86: हनुमान अंश 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ के कम बजट में इतिहास रच दिया. हालांकि यह सफर फूलों पर चलने जैसा शुरुआत में नहीं था. क्योंकि फिल्म की कमाई पहले दिन केवल 10 लाख थी. लेकिन अब फिल्म फिल्म 86वें दिन बाद भी अपने ओपनिंग कलेक्शन से दोगुनी कमाई कर रही है. हाल कुछ ऐसा है कि नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म पर हनुमान जी का आशीर्वाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. तो आइए आपको बताते हैं कि हनुमान अंश ने 86 दिनों में कितनी कमाई की है.
हनुमान अंश का 86वें दिन कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, हनुमान अंश ने 508 शोज से 86वें दिन 22 लाख की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में नेट 342.15 करोड़ पहुंचा है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 403.73 करोड़ रहा है. वहीं ओवरसीज फिल्म की कमाई 48.80 करोड़ हुई है, जिसके बाद वर्ल्डवाइड कमाई 452.53 करोड़ तक पहुंचा है.
ये भी पढे़ं- November Releases: रणबीर कपूर की रामायणम् ही नहीं OTT और थियेटरों में रिलीज हो रही 31 फिल्में
13 हफ्तों में हनुमान अंश का कलेक्शन
पहले हफ्ते- 1.26 करोड़
दूसरे हफ्ते- 47.50 लाख
तीसरे हफ्ते- 12.16 करोड़
चौथे हफ्ते- 72.07 करोड़
पांचवे हफ्ते- 106.79 करोड़
छठे हफ्ते- 94.65 करोड़
सातवें हफ्ते- 52.95 करोड़
आठवें हफ्ते- 34.51 करोड़
नौवें हफ्ते- 12.52 करोड़
दसवें हफ्ते- 12.65 करोड़
ग्यारहवे हफ्ते-2.39 करोड़
बाहरवें हफ्ते- 92 लाख
तेहरवें हफ्ते- 39 लाख
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. जबकि 17वें सबसे ज्यादा भारत में कमाई करने वाली फिल्म है. फिल्म का बजट 2 करोड़ का था. लेकिन वर्ड ऑफ माउथ के कारण इसने तीसरे हफ्ते रफ्तार पकड़ी. वहीं यह अब तक की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली भारतीय फिल्म है.
हनुमान अंश के बारे में
हनुमान अंश नीम करोली बाबा की कहानी पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है, जिन्होंने फिल्म को लिखा बी है. इसे रागिनी सोना, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया नागर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है. जबकि शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेगड़े और अनिल रस्तोगी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह 7 अगस्त को भारत में और 11 सितंबर को ओवरसीज रिलीज हुई थी. जबकि 9 अक्टूबर को तेलुगू भाषा में भी फिल्म को रिलीज किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं