Hanuman Ansh 51 Days Collection: नीम करोली बाबा की कृपा हनुमान अंश पर बरकरार, 2 करोड़ के बजट में 51वें दिन भी की खूब कमाई 

Hanuman Ansh 51 Days Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश को 51 दिन बाद भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है, जिसके चलते द वन और एवेंजर्स एंडगेम एन्कोर के शोर में भी फिल्म ने अच्छी कमाई हासिल की है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hanuman Ansh 51 Days Collection: हनुमान अंश की 51 दिन की कमाई
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh 51 Days Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश को सिनेमाघरों में 51 दिन बीत चुके हैं. हालांकि फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है. लेकिन कम लोग जानते हैं कि फिल्म ने 10 लाख की कमाई से अपनी रफ्तार शुरू की थी और अब फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में हासिल कर चुकी है और लगातार कमाई जारी है. पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन के कारण फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. लेकिन फिल्म ने हार नहीं मानी है. आइए आपको बताते हैं कि हनुमान अंश का 51 दिनों का भारत और दुनियाभर में कलेक्शन. 

हनुमान अंश की 51 दिनों में कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, सैटरडे को 6.50 करोड़ की कमाई हनुमान अंश ने हासिल की, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 298.03 करोड़ नेट और 352.10 करोड़ ग्रॉस भारत में हुआ है. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 51वें दिन 75 लाख की कमाई हासिल की है, जिसके बाद ओवरसीज ग्रॉस 37.75 करोड़ हुआ है. वहीं अब 51 दिनों में 389.85 करोड़ का कलेक्शन दुनियाभर में हासिल किया. 

ये भी पढे़ं- अर्चना पूरन सिंह का 75 साल पुराना देहरादून वाला पुश्तैनी घर, हरे भरे खेतों से भरी अपनी जमीन, विंटेज फर्नीचर से लेकर दिखाया गार्डन 

द वन का कलेक्शन डे 2

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन की चर्चा खूब हो रही है. फिल्म में छठ पूजा की झलक दिखाई गई है, जिसके चलते फैंस का ध्यान खींचने में फिल्म कामयाब हो रही है. भारत में फिल्म ने 19 करोड़ का नेट और 22.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.85 करोड़ पहुंचा है. 

Advertisement

एवेंजर्स एंडगेम एन्कोर की दो दिन में खूब कमाई

8 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी मार्वल की एवेंजर्स एंडगेम एन्कोर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. हालांकि यह फिल्म पिछली फिल्म से 10 मिनट अलग दिखेगी क्योंकि इसमें एवेंजर्स डूम्सडे का कनेक्शन दिखाया गया है. इसी ट्विस्ट ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाया और अब फिल्म ने 14.90 करोड़ का नेट कलेक्शन और 17.83 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भारत में हासिल कर लिया है. 

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन को दिलाया एंग्री यंग मैन का टैग, रोमांटिक फिल्मों के कहलाए 'बादशाह', आज बेटों ने संभाली है विरासत

Advertisement

ये भी देखें- नानी-दादी की नकल कर हनुमान अंश की एक्ट्रेस स्निग्धा द्विवेदी ने सीखी एक्टिंग

Featured Video Of The Day
रेप का आरोप, LPU में देर रात भारी बवाल, रेप की धाराओं में पुलिस ने दर्ज की FIR
Topics mentioned in this article
Hanuman Ansh
Hanuman Ansh Box Office
Hanuman Ansh Box Office Collection