Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44: हनुमान अंश की कमाई में सैटरडे को उछाल, तोड़ा महावतार नरसिम्हा का रिकॉर्ड, बनीं सबसे कमाऊ भक्ति फिल्म

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44: हनुमान अंश ने 44वें दिन की कमाई के साथ अब नया रिकॉर्ड बना दिया है और महावतार नरसिम्हा को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली भक्ति फिल्म बन गई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
hanuman ansh box office collection day 44 हनुमान अंश ने महावतार नरसिम्हा का तोड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 44: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. जहां दायरा और वाइब को इस भक्ति फिल्म ने 44वें दिन भी ढेर किया तो वहीं अब इसने शनिवार को बॉलीवुड के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है, जिसके चलते इसने 2024 में आई फिल्म महावतार नरसिम्हा को पछाड़ दिया है और सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है. इसी के साथ 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म भक्ति फिल्म हनुमान अंश ने नया रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है. 

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 44

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार को 44वें दिन 7,119 शोज से 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 258.13 करोड़ हो गया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ हो गया है. इतना ही नहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद ओवरसीज कलेक्शन 24.50 करोड़ पहुंचा है, जिसके साथ वर्ल्डवाइड कमाई 329.30 करोड़ हो गई है. 

ये भी पढ़ें- 1970 में फिल्मों के इंटरवल में चलता था राजेश खन्ना की इस फिल्म का ट्रेलर,  6 के छह गाने आज ब्लॉकबस्टर, किशोर, लता, रफी, आशा ने बनाया कल्ट

महावतार नरसिम्हा का हनुमान अंश ने तोड़ा रिकॉर्ड

कोईमोई डॉट कॉम के अनुसार, हनुमान अंश ने महावतार नरसिम्हा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसने 20 करोड़ के बजट में 247.96 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया था. जबकि लाइफटाइम कलेक्शन 300-325 करोड़ तक रहा. वहीं हनुमान अंश 44वें दिन यह आंकड़ा पार कर लिया है. 

Advertisement

हनुमान अंश बनीं सबसे प्रॉफिटेबल भक्ति फिल्म

2024 में आई महावतार नरसिम्हा एक एनिमेटेड एपिक एक्शन भक्ति फिल्म थी, जिसे फैंस का काफी प्यार मिला. वहीं हनुमान अंश ने 2 करोड़ के बजट में 329.30 करोड़ का कलेक्शन हासिल करके सबसे प्रॉफिटेबल भक्ति फिल्म का खिताब हासिल किया है. वहीं इसी के साथ यह 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. 

ये भी पढ़ें- वृद्ध आश्रम में मिली महिला से बीआर चोपड़ा को मिला आइडिया, 30 साल बाद 2003 में आई फिल्म में पिरोया, 7 गाने, बिग बी ने 3 को दी आवाज

Advertisement
Topics mentioned in this article
Hanuman Ansh
Mahavtar Narsimha
Hanuman Ansh Box Office
Bollywood