Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40: आम तौर पर देखा जाता है कि फिल्म एक महीना पूरा करने के बाद फिल्म धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस से सरकने लगती है लेकिन हनुमान अंश के साथ कुछ अलग ही हो रहा है. फिल्म ने 40वें दिन तक आते-आते बड़े पर्दे से हटने का नाम नहीं ले रही है. 'हनुमान अंश' के इरादे कुछ और ही लग रहे हैं. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस डिवोशनल फिल्म ने 40वें दिन भारत में 8.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह आंकड़ा उन फिल्मों के बीच भी खास है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर लंबा सफर तय किया था.
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने भारत में 9,175 शो में यह कमाई की. इस लेटेस्ट कलेक्शन के साथ 'हनुमान अंश' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन 272.90 करोड़ रुपये है. फिल्म ने 40वें दिन विदेशों में भी 2 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये हो गया. अब हनुमान अंश का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 291.40 करोड़ रुपये है.
ये Video भी देखें: हनुमान अंश की रिलीज के बाद कैसे महसूस कर रहे शोभिनव सत्य
लेकिन 40वें दिन के आंकड़े ने सबका ध्यान खींचा है. थियेटर में चलने के इस दौर में आम तौर पर फिल्मों की रोजाना की कमाई उनके ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले बहुत कम हो जाती है. इसके उलट 'हनुमान अंश' ने भारत में 8.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे 40वें दिन का इसका आंकड़ा कई बड़ी हिंदी फिल्मों से आगे निकल गया.
बड़े बड़े कमाई के धुरंधरों को छोड़ा पीछे
'हनुमान अंश' 40वें दिन 8.25 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है. इसके बाद 'धुरंधर' का नंबर आता है जिसने 2.60 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 'पठान' ने 2.55 करोड़ रुपये कमाए, 'छावा' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने अपने 40वें दिन 1.40 करोड़ रुपये और 1.38 करोड़ रुपये कमाए.
10 लाख की ओपनिंग से 300 करोड़
'हनुमान अंश' की शुरुआत महज सिर्फ 10 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ हुई थी. इसे करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. जब यह रिलीज हुई तो किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्म कमाई का इतना बड़ा पहाड़ खड़ा कर देगी. दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू और सोशल मीडिया चर्चा से इसे काफी फायदा मिला.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की मातृभूमि साल 2026 में नहीं होगी रिलीज, पढ़ें अब क्यों अटकी भाईजान की फिल्म