2026 की दूसरी हनुमान अंश बनी हॉरर फिल्म, 30 से 100 पार पहुंचे सिनेमाघरों में शोज, 3 दिन में बजट से ज्यादा कमाई

हनुमान अंश के बाद अब तेलुगू हॉरर थ्रिलर फिल्म 418 की चर्चा हो रही है, जिसके शोज की संख्या 30 से 100 पार हो गई और बजट की कमाई वसूल ली. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूसरी हनुमान अंश बनीं साउथ की हॉरर फिल्म, 30 से 100 पार हुए शोज
YouTube
नई दिल्ली:

हनुमान अंश 2026 की वो फिल्म है, जिसने 10 लाख से 450 करोड़ पार तक की कमाई चमत्कारी सफर बॉक्स ऑफिस पर तय किया. फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित थी, जिसने ना सिर्फ फिल्म को प्यार दिया बल्कि गानों को भी पसंद किया. जबकि फिल्म का बजट केवल 2 करोड़ का था. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि 2026 की दूसरी हनुमान अंश आ गई है. ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म के 30 से 100 पार शोज पहुंचने की बात कह रही है. इतना ही नहीं 23 अक्टूबर को रिलीज हुई इस हॉरर फिल्म ने 3 दिन में ही बजट की कमाई को पछाड़ दिया है. आइए आपको बताते हैं हम किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं...

हनुमान अंश बनीं हॉरर फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह है तेलुगू हॉरर फिल्म 418, जिसका बजट 6 करोड़ के आसपास है. जबकि फिल्म ने सैकनिल्क के अनुसार, तीन दिनों में 6.90 करोड़ नेट और 8 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 9.40 करोड़ हो गई है. वहीं मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि अब 30 से शोज की संख्या 100 पार हो गई है.

ये भी पढे़ं- ढोल की ताल पर बना 12 मिनट का 24 साल पुराना गाना, जिसमें थे 18 गाने, लता, उदित, सोनू, अलका, पामेला ने बनाया सुपरहिट  

Advertisement

418 ने 3 दिन में वसूला बजट

418 द फिल्म ने 2.65 करोड़ ओपनिंग की थी. दूसरे दिन यह आंकड़ा 2.40 करोड पहुंचा और तीसरे दिन कमाई 1.85 करोड़ की हुई. जबकि ओवरसीज कमाई 1.50 करोड़ की फिल्म ने हासिल की. कहा जा रहा है कि 141,009 टिकट तीसरे दिन बिकी हैं.

418 के बारे में

23 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुई तेलुगु हॉरर-थ्रिलर '418 द फिल्म' अपनी डरावनी कहानी, मनोवैज्ञानिक तनाव और सस्पेंस के लिए चर्चा में है. इसका लेखन और निर्देशन कीर्तन नाडगौड़ा ने किया है. फिल्म का निर्माण नवीन यरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर ने माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया है. यह फिल्म एक ऐसे डरावने माहौल और रहस्य पर आधारित है जो विज्ञान और अंधविश्वास के बीच की पहेली को टटोलती है. इस फिल्म में सूर्या राज, चरण लक्कराजू और प्रीति पगडाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म में एक शानदार टेक्निकल क्रू है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी दिनेश दिवाकर ने संभाली है, जबकि म्यूजिक वेंकी जीजी ने दिया है और उल्लास हैदराबाद ने फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर के तौर पर काम किया है.

Advertisement

ये भी पढे़ं- Ramayana Song: ‘रामायणम्' का ‘मंगल रंग' गाना 5 भाषाओं में रिलीज, जानकी राम के संगम की झलक, अरिजीत सिंह समेत 10 सिंगर्स ने दी है आवाज

Featured Video Of The Day
UP News: 'साहब, बख्श दो..ठेला लगा लूंगा', CM Yogi ने माफिया के बदलते हाल पर क्या कहा?
Topics mentioned in this article
Hanuman Ansh
418
418 Film
Box Office Collection
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं