वरुण धवन के 'चुनरी चुनरी' विवाद में अभिजीत पर भड़के 'है जवानी तो...' के एक्टर, कहा- शब्दों का चयन सही होना

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में राजेश कुमार एक अहम किरदार में नजर आए हैं. हाल ही में उन्होंने NDTV के साथ इंटरव्यू के दौरान फिल्म के साथ-साथ सिंगर अभिजीत के बारे में अपनी राय रखी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
है जवानी तो इश्क होना है में चुनरी चुनरी गाने की हो रही चर्चा
नई दिल्ली:

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है (HAI JAWANI TOH ISHQ HONA HAI)  5 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है, वहीं फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी ने किया है. फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड किरदार में नजर आए हैं. इस फिल्म पर साल 2023 में काम शुरू हो गया था. डेविड धवन ने अपने बेटे को लेकर यह चौथी फिल्म बनाई है. फिल्म की घोषणा के बाद इसकी शूटिंग गोवा, मुंबई, ऋषिकेस जैसी जगह पर शुरू हुई. दूसरी तरफ फिल्म में एक्टर राजेश कुमार (Rajesh Kumar) ने भी अहम किरदार निभाया है. राजेश कुमार टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं. हाल ही में एक्टर ने NDTV से बात की और फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

राजेश कुमार ने चुनरी चुनरी गाने पर किया सपोर्ट

राजेश ने कहा कि यह हर एक्टर की तमन्ना होती है कि वह डेविड धवन जैसे डायरेक्टर के साथ काम करे. क्योंकि हम उनकी फिल्मों को देखकर बड़े हुए हैं और उनके साथ काम करने का मौका मिला. मुझे यह फिल्म सतीश शाह जी के कहने पर मिली थी. सतीश शाह और डेविड धवन बहुत अच्छे मित्र थे. सतीश जी ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है, इसलिए मैं इस फिल्म से बहुत इमोशनली क्लोज हूं. वरुण धवन बहुत अच्छे एक्टर हैं. फिल्म में जितनी भी कास्ट थी, सब एक दूसरे को बहुत सपोर्ट करते थे. मैं हमेशा चाहूंगा कि सभी आगे चलकर एक साथ काम करते रहें. एक्टर ने गाना 'चुनरी चुनरी' विवाद को लेकर कहा कि कुछ बातें फिल्म के रिलीज होने से पहले होती हैं, कुछ फिल्म के रिलीज होने के बाद होती हैं. मैं अभिजीत जी का बहुत सम्मान करता हूं. जब आप बड़े बन जाते हैं, तब शब्दों का चयन सही होना चाहिए. हम इस इंडस्ट्री में किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं आए हैं.

ये भी पढ़ें- 'मैं रणवीर सिंह का सेक्रेटरी नहीं हूं', 'डॉन 3' विवाद पर जावेद जाफरी ने दिया रिएक्शन

अभिजीत पर दिया रिएक्शन 

आगे उन्होंने कहा, आज अभिजीत जी का नाम भी इस इंडस्ट्री की वजह से  हुआ. मैं बस इतना कहूंगा कि अभिजीत जी अच्छे आर्टिस्ट हैं. शूट के पलों को याद करते हुए एक्टर ने कहा कि डेविड धवन जी 4-5 बजे तक शूट पैकअप कर देते थे. हम इतने दिनों से फिल्म इंडस्ट्रीज में काम कर रहे हैं. सुबह 9 से लेकर रात 9 बजे तक शूट करते हैं. डेविड धवन जी को अगर लगता था कि एक्टर थक चुका है तो वह तब तक ही शूटिंग करते थे. उनके काम करने का तरीका बहुत शानदार रहा है. इस फिल्म की शूटिंग हमने स्कॉटलैंड में की है. वहां के मौसम और सारी चीजों ने बहुत स्पोर्ट किया. इस साल मेरे काफी प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं, उनमें कुछ किरदार मेरे बहुत ही इंटेंस हैं.  मैंने अपने आप को चैलेंज करने के लिए ये किरदार किए हैं. इसके अलावा मैं एक  पंजाबी फिल्म में भी नजर आने वाला हूं. मैं बस अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहा हूं. आपको इन प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग किरदारों में नजर आऊंगा.

है जवानी तो इश्क होना है के बारे में

अगर है जवानी तो इश्क होना है कि बात करें तो फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के अलावा राकेश बेदी, मोनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल जैसे तमाम एक्टर्स भी इस फिल्म में नजर आ रहे हैं. फिल्म में चंकी पांडे और राकेश बेदी की कॉमेडी ने चार चांद लगा दिए. राकेश बेदी फिल्म धुरंधर के रिलीज होने के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं. बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 14 करोड़ का कलेक्शन 3 दिन में हासिल कर लिया है. हालांकि 50 करोड़ के बजट से फिल्म अभी दूर है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी को देखने के लिए जुदाई फिल्म को इस एक्ट्रेस ने कर दी थी हां. लेकिन सुपरस्टार नहीं करती थीं बात, कहा- में सिर्फ दो लोगों की फैन रही हूं

Featured Video Of The Day
ईरान ने इजरायल पर दागीं कई मिसाइल, हमले पर Trump का बड़ा बयान
Topics mentioned in this article