ग्राम चिकित्सालय 2 का आया ट्रेलर, निरहुआ की हुई भठकंडी में एंट्री, जानें कैसा है प्राइम वीडियो की सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर

Gram Chikitsalay Season 2 Trailer: ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ की एंट्री हुई है. जानें कैसा है ट्रेलर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gram Chikitsalay 2 Trailer: ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 ट्रेलर रिलीज
NDTV
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो ने अपनी सबसे लोकप्रिय कॉमेडी ड्रामा सीरीज में से एक ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ललिताम तिवारी निर्देशित, दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार द्वारा क्रिएटेड तथा वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव लिखित, यह सीरीज टीवीएफ ने बनाई है. ग्राम चिकित्सालय 2 के ट्रेलर में डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर) भठकंडी के फेल हो रहे प्राइमरी हेल्थ सेंटर को बचाने की जंग लड़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार कुछ समस्याओं का इलाज दवा से कहीं अलग है. सीजन 2 में डॉ. प्रभात को 'आदर्श पीएचसी' का खिताब हासिल करने की उम्मीद है, लेकिन गांव की आवाम, स्थानीय राजनीति, शक की भावना और संसाधनों की कमी उन्हें बार-बार चुनौती देती है.

पुरानी कहानी, नया किरदार

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 ट्रेलर को लेकर अमोल पाराशर (डॉ. प्रभात) कहते हैं, 'इस नई कहानी में डॉ. प्रभात की भठकंडी वाली यात्रा अनोखे मोड़ लेती है. कुछ अच्छी जीतें मिली हैं, लेकिन नई चुनौतियां भी सामने आई हैं. सीरीज की सबसे अच्छी बात यह है कि यह ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याओं को हासिल, गर्मजोशी और भावनाओं के साथ पेश करती है, जो हर उम्र और हर क्षेत्र के दर्शकों से जुड़ती है.'

यह भी पढ़ें: ठगी की दुनिया की पोल खोलती हैं ये 3 OTT सीरीज, आखिरी वाली देख समझ जाएंगे फोन से कैसे खाली होते हैं बैंक एकाउंट

Advertisement

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज में अमोल पाराशर के अलावा आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर और गरिमा विक्रांत सिंह अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं. इस बार नए किरदार के रूप में दिनेश लाल यादव निरहुआ (बाबू साहेब) भी जुड़ गए हैं. अपने किरदार पर दिनेश कहते हैं, 'मैंने सीजन 1 देखा था और बहुत पसंद आया था. ग्रामीण परिवेश, दैनिक संघर्ष, बाहरी लोगों पर अविश्वास, सब कुछ ईमानदारी से लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. यह सीरीज समस्याओं को दिखाती है लेकिन मुस्कान और सोच भी देती है.'

विनय पाठक: 'जमीनी और इंसानी कहानी'

ग्राम चिकित्सालय में चेतन कुमार का किरदार निभा रहे विनय पाठक कहते हैं, 'टीवीएफ हमेशा से जमीनी और इंसानी कहानियां कहने में माहिर रहा है. ग्राम चिकित्सालय उसकी शानदार मिसाल है। इस सीजन में रिश्ते और गहरे होते हैं, चुनौतियां ज्यादा जटिल हो जाती हैं और किरदारों की यात्रा और रोचक बन जाती है.' 

Advertisement

वहीं सीरीज में डॉक्टर गार्गी बनीं आकांक्षा रंजन कपूर का कहना है, 'नया सीजन ग्रामीण स्वास्थ्य, गांव की राजनीति और रोजमर्रा की चुनौतियों को नई नजर से दिखाता है. मेरा किरदार हर बात को साफ-साफ कहने वाला है. यह कहानी सच्ची लगती है, फिर भी मनोरंजक और प्रेरणादायक है.'

Featured Video Of The Day
हापुड़ के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास के जिलों से फायर ब्रिगेड की बुलाई गाड़ियां
Topics mentioned in this article
Gram Chikitsalay Season 2
Gram Chikitsalay Season 2 Trailer
Prime Video
OTT Releases