गोविंदा की ठुकराई फिल्म से चमकी सनी देओल की किस्मत, अब तक बने 2 पार्ट और कमाए 868 करोड़

गोविंदा को जब इस फिल्म की कहानी सुनाई गई तो उन्हें लगा कि इतने बड़े स्केल पर इसे बनाना आसान नहीं होगा. उन्होंने इस पर भरोसा नहीं किया, लेकिन रिलीज के बाद उसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब गोविंदा को नहीं हुआ कहानी पर भरोसा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई फिल्में अपनी कहानी से ज्यादा उनके पीछे छिपे किस्सों की वजह से चर्चा में रहती हैं. कई बार एक स्टार किसी फिल्म पर भरोसा नहीं करता, लेकिन वही फिल्म बाद में किसी दूसरे स्टार की सबसे बड़ी पहचान बन जाती है. ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा गोविंदा से जुड़ा है. उन्हें एक ऐसी कहानी सुनाई गई, जिसे सुनने के बाद उन्होंने साफ कह दिया कि इतनी बड़ी फिल्म बनाना आसान नहीं होगा. उन्हें लगा कि ये आइडिया पर्दे तक पहुंचना मुश्किल है. लेकिन जब वही फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान आया कि हर तरफ सिर्फ उसी की चर्चा होने लगी और देखते ही देखते वो हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई.

कौन सी है वो ब्लॉकबस्टर फिल्म

हम बात कर रहे हैं 'गदर: एक प्रेम कथा' की. साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. लंबे समय से चर्चा होती रही कि तारा सिंह के रोल के लिए पहले गोविंदा का नाम सामने आया था. हालांकि बाद में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इस पूरे मामले की सच्चाई बताई.

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बेटे' को देखने के लिए सेट पर जुट गई इतनी भीड़, 17 रीटेक के बाद सीन ओके कर सके अभिषेक बच्चन 

कहानी सुनकर क्या बोले थे गोविंदा

अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गोविंदा को फिल्म की कहानी जरूर सुनाई गई थी. कहानी सुनने के बाद उन्हें लगा कि इतने बड़े स्केल पर इस फिल्म को बनाना आसान नहीं होगा. उस समय पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर इतनी बड़ी फिल्म बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था. हालांकि अनिल शर्मा का कहना था कि तारा सिंह के रोल के लिए उनकी पहली पसंद शुरू से ही सनी देओल थे और उन्होंने कभी किसी दूसरे एक्टर को फाइनल नहीं किया.

Advertisement

एक्ट्रेस को लेकर भी हुई थी काफी चर्चा

फिल्म में सकीना के रोल के लिए भी कई नाम सामने आए थे. काजोल का नाम भी चर्चा में रहा, लेकिन अनिल शर्मा ने बताया कि सिर्फ उन्हीं से बात नहीं हुई थी. आखिरकार अमीषा पटेल को कास्ट किया गया और उनकी जोड़ी सनी देओल के साथ जबरदस्त हिट साबित हुई.

यह भी पढ़ें-  सनी देओल के साथ कोर्ट रूम सीन करने में डर गई थीं तिलोत्तमा शोम, बताया मजेदार किस्सा 

बॉक्स ऑफिस पर बन गई रिकॉर्ड मशीन

करीब 18.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 133 करोड़ रुपये की कमाई की. तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी आज भी लोगों के दिलों में बसती है और इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
शामली धर्मांतरण केस में नया ट्विस्ट, आयुष मलिक की 'घर वापसी'? क्या है पूरा मामला?
Topics mentioned in this article
Govinda
Gadar Ek Prem Katha
Govinda Rejected Big Budget Films
Govinda Rejected Film List
Govinda Rejected Movies