गोविंदा ने सेट पर देर से आने के आरोपों पर दिया करारा जवाब, बोले- किसके बाप में इतनी दम है कि 5 शिफ्ट करे

गोविंदा को लेकर अक्सर ऐसी बातें होती रहती हैं कि वो फिल्म की शूटिंग पर देर से पहुंचते थे. अब एक्टर ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कमबैक से पहले ही गोविंदा का इंडस्ट्री पर सीधा वार

एक दौर था जब फिल्मी गलियारों में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के नाम का डंका बजता था. अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में कर चुके गोविंदा 90s के सुपरस्टार कहे जाते हैं. उनके डायलॉग्स, उनका अतरंगी अंदाज, उनका डांस, उनके गाने आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े रहते हैं, लेकिन अब दौर बदल चुका है और अब चीची में वो बात नहीं रही…ऐसा हम नहीं कर रहे, बल्कि इंडस्ट्री में अब गोविंदा के लिए ऐसी बातें चलती रहती हैं. ऐसा कहने वालों को गोविंदा ने करार जवाब दिया है. जिसकी अब चर्चा हो रही है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली के LSR से पढ़कर स्टार बनीं ये 10 बॉलीवुड हीरोइन, एक का रिकॉर्ड धुरंधर 2 भी नहीं तोड़ पाया

गोविंदा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

बड़े पर्दे से दूर हो चुके गोविंदा फिल्मों में कमबैक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें साइड लाइन कर दिया गया है. हालांकि एक्टर रियलिटी शोज में या किसी ना किसी इवेंट में नजर आते रहते हैं और वहां अपनी बात खुलकर रखते हैं. जैसे हाल ही में एक्टर ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में नजर आए और यहां उन्होंने उन लोगों को जमकर सुनाया जो चीची मामा के बारे में उल्टा सीधा कहते हैं. शो में गोविंदा के साथ चंकी पांडे भी पहुंचे थे. देखें गोविंदा ने कैसे ली लोगों की क्लास.

Advertisement

‘किसी के बाप में दम हो तो...'

गोविंदा के बारे में एक बात कही जाती है कि वो सेट पर टाइम पर नहीं पहुंचते थे. एक्टर ने अब इसी बात का जवाब दिया है. एक्टर ने कहा, ‘ये मेरे बारे में जो कहा जाता है कि मैं टाइम पर नहीं आता. मैं कहता हूं मुझसे कहो...किसके बाप में इतनी दम है कि 5 शिफ्ट करे और वो टाइम पर आए और ईमानदारी से काम कर के दिखाए. मुमकिन ही नहीं है हो नहीं सकता है ऐसा. हर दिन शूटिंग कैसे करेगा आदमी. आज लोग एक फिल्म की शूटिंग कर के ही थक जाते हैं. लेकिन तब दौर अलग था लोग बहुत जलील करते थे'

'पैसे कमाने का कोई और जरिया नहीं था...'

गोविंदा की इस बात चंकी पांडे ने भी सहमति जताई और कहा ‘उस टाइम हम बहुत कुछ करते थे. शोज करते थे, फिल्में करते थे, तब विज्ञापन नहीं हुआ करते थे तो आप या तो शादी में जाकर, या मुंडन में जाकर, या इवेंट में जाकर ही पैसा कमा सकते थे और कोई जरिया नहीं था पैसा कमाने का. तब फिल्मों की क्वालिटी नहीं क्वांटिटी देखी जाती थी. तो जितना बड़ा एक्टर होगा उतना ज्यादा वो बिजी होगा'.

Advertisement

Featured Video Of The Day
आगरा में शर्मनाक वारदात! सास के कहने पर बेटे ने अपनी ही मां को दिया जहर!
Topics mentioned in this article
Govinda
Too Much With Kajol And Twinkle
Kajol
Twinkle Khanna
Chunky Pandey