फिल्म 2026 की, टिकट का रेट 1990 का- 12 जून को सिनेमाघरों में होने जा रहा कुछ अनोखा

मॉडर्न सिनेमा मार्केटिंग में कम ही देखने को मिलने वाले इस कदम के तहत मेकर्स ने दर्शकों के लिए 1990 के दशक की टिकट कीमतें वापस लाने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'गवर्नर' के मेकर्स ने लौटाईं 90 के दशक की टिकट कीमतें
NDTV

मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर हाल के समय की सबसे चर्चित थिएटर रिलीज में से एक बनकर उभरी है. भारत के ऐतिहासिक 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक दमदार कहानी पेश करती है, जिसने देश के आर्थिक भविष्य को नई दिशा दी थी. फिल्म गवर्नर की वर्ल्डवाइड रिलीज को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच मेकर्स ने उसी दौर से प्रेरित एक अनोखी पहल की घोषणा की है. मॉडर्न सिनेमा मार्केटिंग में कम ही देखने को मिलने वाले इस कदम के तहत मेकर्स ने दर्शकों के लिए 1990 के दशक की टिकट कीमतें वापस लाने का फैसला किया है. 

खास ऑफर

गवर्नर के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि टिकटों की शुरुआती कीमत सिर्फ 50 रुपये रखी गई है. दर्शक टिकट बुक करते समय "GOVERNOR90" कोड का इस्तेमाल कर इस खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. यह ऑफर BookMyShow पर उपलब्ध है, जिसकी पूरी जानकारी मेकर्स ने शेयर की है. इस नॉस्टैल्जिक कैंपेन के जरिए गवर्नर के मेकर्स दर्शकों को उस दौर से और गहराई से जोड़ना चाहते हैं, जिसमें फिल्म की कहानी आधारित है. उनका उद्देश्य दर्शकों को सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि गवर्नर की दुनिया का हिस्सा बनाकर एक खास अनुभव देना है.

गवर्नर के मेकर्स ने लिखा, "ऐतिहासिक कीमतों पर इतिहास का गवाह बनिए. 25,000 टिकट 1990 के दशक की कीमतों पर उपलब्ध हैं, जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 50 रुपये है. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए 'GOVERNOR90' कोड का इस्तेमाल करें. ऑफर समाप्त होने से पहले BookMyShow पर अपनी टिकट बुक करें, लिंक बायो में उपलब्ध है. गवर्नर 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है."

Advertisement

सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म

असाधारण सच्ची घटनाओं से प्रेरित गवर्नर भारत के इतिहास के उस निर्णायक दौर को पर्दे पर लेकर आती है, जब देश एक बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा था. यह फिल्म उस शक्तिशाली कहानी को जीवंत करती है, जिसमें मनोज बाजपेयी आरबीआई गवर्नर की भूमिका में नजर आएंगे. एक ऐसे दृढ़ और निर्णायक नेता की, जिसके कंधों पर कठिन परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े अहम फैसले लेने की जिम्मेदारी होती है. अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना करते हुए उन्हें ऐसे साहसी और रणनीतिक कदम उठाने पड़ते हैं, जब देश आर्थिक पतन के कगार पर पहुंच जाता है.

गवर्नर के कलाकार

दमदार डायलॉग्स से सजी यह दमदार कहानी सनशाइन पिक्चर्स लेकर आ रहा है. फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं. आशिन ए. शाह फिल्म के सह-निर्माता हैं. फिल्म की कहानी और पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है. जावेद अख्तर के गीतों और अमित त्रिवेदी के संगीत से सजी यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
लातूर ट्रैफिक कांस्टेबल शरद कांदे निलंबित
Topics mentioned in this article
Bollwyood
Entertaiment
Governor
Manoj Vajpayee